
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 मार्च। रविवार को क्रांति पार्क, आरा में टेम्पू ई रिक्शा चालक संघ का आरा नगर कमिटी का बैठक किया गया। बैठक भाकपा-माले के नगर सचिव सुधिर सिंह, भाकपा-माले नगर कमिटी सदस्य रणधीर राणा,टेम्पू ई रिक्शा संघ के सचिव किरन प्रसाद , राजु सिदकी के उपस्थिति में हुआ।संघ के सचिव किरण प्रसाद ने कहा कि एक नगर, एक टेम्पो, एक टोकन की व्यवस्था के लिए हमलोगों द्वारा नगर के पदाधिकारियों से लगातार बात करने के बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है।संघ को मजबूरन अनिश्चित कालीन धरना के दिशा में बढना पड़ेगा।
साथ ही अवैध वसूली को तत्काल बंद किया जाए और वसूली करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को सरल और त्वरित बनाया जाय। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण और सब्सिडी की व्यवस्था हो। शहर के अंदर ऑटो और ई-रिक्शा के लिए निर्बाध मार्गों का निर्धारण और पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगे इन सभी पर बात -चीत की गई।बैठक में दर्जनों टेम्पू चालक शामिल थे।


