RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री चमोली में हुई आपदा को ले राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे,सर्च एवं रेस्क्यू अभियान का लिया अपडेट।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)02 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर चमोली में हुई आपदा के सर्च एवं रेस्क्यू अभियान का अपडेट लिया। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर सर्च और रेस्क्यू अभियान कर रहे अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेस्क्यू किए गए सकुशल 46 लोगों को समुचित चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर करें। उन्होंने मृतकों को समुचित औपचारिकता पूर्ण करते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द करने के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री ने अब तक मिसिंग चार लोगों के सर्च और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। रेस्क्यू अभियान में रडार और थर्मल इमेजिंग जैसे अत्याधुनिक उपकरणों की भी मदद ली जा रही है। सेना, ITBP, वायु सेना, SDRF, BRO, आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पूर्ति विभाग इत्यादि सभी विभाग बेहतर समन्वय से अपना सहयोग दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़क और संचार कनेक्टिविटी बाधित हो चुकी है उसको तत्काल बहाल किया जाए। आगामी 3 मार्च को मौसम विभाग के हाई अलर्ट को देखते हुए ऊंचाई वाले स्थानों पर रहने वाले लोगों को इसकी पहले से ही जानकारी देने तथा स्थानीय स्तर पर सभी तरह की पूर्व तैयारी करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन पांच ब्लॉक में विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी वहां पर विधुत आपूर्ति को पुनः बहाल किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि जहां पर भी सड़क कनेक्टिविटी बाधित हैं उसको तत्काल बहाल करें। पूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया कि जो गांव सड़क एक्टिविटी से अभी तक जुड़ नहीं पाए हैं वहां पर पर्याप्त मात्रा में राशन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Related posts

चिकित्सकों के बीच तनाव की सूचना पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ के एन सिन्हा ने रेफरल अस्पताल शाहपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता आरा पहुंचे, व्यायवासियों के बीच किया सम्पर्क ।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने फाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे के बाद दवा वितरण पर बैठक कर किया मंथन।

rktvnews

राजस्थान:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित

rktvnews

भोपाल:दिव्य नर्मदा अलंकरण समारोह में 30 रचनाकार सम्मानित।

rktvnews

नवादा: जिले के पदाधिकारियों की आगामी त्योहारों को ले छुट्टियां रद्द।

rktvnews

Leave a Comment