RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बाढ़ से आरा सदर प्रखंड की जनता डुब रही है और आरा C.O और B.D.O. फरार : क्यामुद्दीन अंसारी

बाढ़ से घिरे आरा प्रखंड की जवाबदेही ,आपदा प्रबंधन अनुमंडल पदाधिकारी आरा को सौंपी जाए।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )08 अगस्त।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के महागठबंधन समर्थित पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस बयान में कहा कि आरा प्रखंड के जमीरा सहित 14 पंचायत बाढ़ से घिर गए हैं.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने आज आरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया.उन्होने देखा कि आरा सरैया पथ पर पांच जगह बाढ़ का पानी चढ़ गया है वहीं आरा पैगा रोड़ पर बाढ़ का पानी बह रहा है.आरा सदर प्रखंड के कई दर्जन गांवों के सम्पर्क पथ पर पानी चढ़ गया है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जब मैं पिरौटा पहुंचा तो लोगों की परिशानी देख कर आरा C.O और B.D.O को फोन लगाया पता चला कि ये दोनों पदाधिकारी छुट्टी पर हैं तब मैं आरा SDO को फोन कर कहा कि जगवलिया, पिपरा जयपाल,नागोपुर, चौमुखा, पीरौंटा,देवी, मोहनपुर,पलट,बरजा सहित सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था की जाय।भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने गरीबों के बीच त्रिपाल की यथाशीघ्र व्यवस्था करने की मांग की।कहा कि बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा खानाचुड़ा,चना,सत्तू,गुड,पियाज नमक,मिर्च, और कैण्डिल का अति शीघ्र वितरण हो।
क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि उन्होंने दूरभाष पर जिला पदाधिकारी तथा आपदा प्रबंधन पदाधिकारी से कहा कि आरा सी.ओ.और बी.डी.ओ.जनता जब बाढ़ से तंगो-तबाह है वे मर रहे है और ये पदाधिकारी नीतीश भाजपा राज में मस्त हैं और छुट्टी मना रहे है। इसलिए आरा प्रखंड की बाढ़ राहत की जवाबदेही आरा अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपी जाए।
क्यामुद्दीन अंसारी के साथ युवा नेता हिम्मत यादव, अंकुर अहिर,राजद नेता विजय यादव,तथा पिरौंटा के पार्टी नेता हरिशंकर साह भी थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के किसानों के प्रतिनिधिमण्डलों ने भेंट की।

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष बनी डॉ. अर्चना सिंह!कोर कमेटी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने चयन पत्र व बुके देकर किया सम्मानित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति, शासकीय सेवक, केंद्र एवं राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष एवं सदस्य नहीं बन सकेंगे मतगणना एजेंट!भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना एजेंट नियुक्त करने को लेकर जारी किए निर्देश।

rktvnews

चतरा:आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर : पंचायत उपचुनाव मे 33.65%  मत पड़े।

rktvnews

गया:प्रभावती अस्पताल में मदर नियोबॉर्न केयर यूनिट सुरक्षित कर रहा बचपन।

rktvnews

Leave a Comment