RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कुंवर सिंह का विजयोत्सव मनाना गौरव की बात : राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 अप्रैल।राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी के तत्वावधान में 24 अप्रैल 2025 को आरा के नागरी प्रचारिणी में ‘वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उम्मीद जताई गई है कि काफी संख्या में लोग उपस्थित होंगे। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह उर्फ लव जी ने बताया की यह एक सामाजिक संगठन है, इसको राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक 1857 के वीर बांकुरे बाबू वीर कुंवर सिंह जी की देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचाना है।किस प्रकार अपने देशी लाठी-डंडे और तलवार के बूते अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। 9 माह के युद्ध में 15 युद्ध लड़े सबमें विजयी हुए। उनके जैसा वीर विरले मिलेंगे।80 वर्ष की उम्र में जिस प्रकार उन्होंने अपनी बहादूरी दिखलायी थी, उस पल का इतिहास गवाह है।वीर कुंवर सिंह ने कभी जाति-धर्म, ऊंच-नीच के भेद को नहीं माना और सबको साथ लेकर चले उसी का नतीजा रहा कि उन्हें कभी हार का सामना करना नहीं पड़ा।जानकर हैरानी होगी की अनेक जगह उनकी जयंती और पुण्यतिथि मनायी जाती है । कुंवर सिंह ही एक ऐसे योद्धा हैं जिनका विजयोत्सव मनाया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू सिंह ने की।कार्यक्रम में समिति का चुनाव किया गया। जिसमें कार्यक्रम अध्यक्ष आशनरायण सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, संयोजक लक्ष्मण सिंह, कोषाध्यक्ष रविशंकर सिंह उर्फ पिंटू सिंह पूर्व मुखिया, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु सिंह, कर्यालय प्रमुख अरबिंद सिंह सहित राजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, शैलेश सिंह, जीतन सिंह आदि।

Related posts

बक्सर: मंत्री ने की सहकारिता विभाग की योजनाओं एवं धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा

rktvnews

पटना : बापू व अम्बेडकर को पुष्प अर्पण करने के बाद वोटर अधिकार यात्रा व मार्च का समापन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार।

rktvnews

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 25 दिसंबर तक कोयला उत्पादन 664.37 मिलियन टन हुआ।

rktvnews

जयपुर:राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment