RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़ :राज्यपाल ने रामगढ़ जिलान्तर्गत पंचायत सचिवालय, कुजू पूर्वी, प्रखंड-माण्डू में ग्रामीणों के साथ संवाद किया।

विभिन्न योजनान्तर्गत लाभुकों के मध्य परिसंपत्तियों का वितरण किया।

शिक्षा की स्थिति के संदर्भ में पृच्छा करते हुए लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने हेतु प्रेरित किया।

राज्यपाल ने पंचायत भवन परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।

RKTV NEWS/रामगढ़ (झारखंड)28 अगस्त।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रामगढ़ जिलान्तर्गत पंचायत सचिवालय, कुजू पूर्वी, प्रखंड-माण्डू में ग्रामीणों के साथ संवाद करते हए कहा कि सरकार द्वारा लोगों के विकास हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। हमारा प्रयास है कि लोगों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो और राज्य प्रगति करें। इन योजनाओं के लाभ से कोई वंचित तो नहीं रह रहे हैं, इसके लिए वे स्वयं ग्रामीणों के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा माताओं-बहनों को ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। आज देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा। हमारे देश ने वैश्विक कोरोना महामारी की चुनौती का सबसे कुशलतापूर्वक व बेहतर ढ़ंग से सामना किया।
राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से वहां सुलभ शिक्षा सुविधा के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें अपने बच्चों को शिक्षित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी विद्यालय में संतोषप्रद पढ़ाई नहीं है तो इससे अवगत कराएं। राज्यपाल महोदय ने कहा कि दूषित पानी पीने से गंभीर बीमारियां होती हैं। इसलिए हर घर नल से स्वच्छ जल मिले, इस दिशा में केंद्र सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छ पेयजल की सुलभता की जानकारी प्राप्त की।
एक स्थानीय पत्रकार द्वारा क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराने पर राज्यपाल ने उपायुक्त, रामगढ़ से इस सन्दर्भ में पूछा। उपायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि यह माईनिंग क्षेत्र है, प्रदूषण की समस्या को कम करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। एक ग्रामीण द्वारा कहा गया कि कुजू में पानी की आपूर्ति निरंतर नहीं होती है, माह में लगभग 10 दिन ही पानी की आपूर्ति होती है। एक ग्रामीण महिला द्वारा यह अवगत कराया गया कि अबुआ आवास योजना का लाभ ऐसे व्यक्तियों को भी दिया जा रहा है, जो पात्रता नहीं रखते हैं। राज्यपाल ने उन्हें लिखित रूप में यह जानकारी देने हेतु कहा, यह जाँच का विषय है। ग्रामीणों द्वारा यह भी कहा गया कि 10वीं के बाद यहाँ शिक्षा की सुविधा नहीं है, इसलिए महाविद्यालय की उपलब्धता होना आवश्यक है।
उक्त अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न योजनान्तर्गत यथा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना के लाभुकों के मध्य स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया। साथ ही उनके द्वारा लाभुकों के बीच हेल्थ कार्ड वितरण करने के साथ झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत सखी मंडल के सदस्यों को 57 लाख की राशि का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त छात्र/छात्राओं के मध्य साइकिल का वितरण किया गया।
राज्यपाल महोदय ने पंचायत भवन परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।
उपायुक्त, रामगढ़ ने स्वागत भाषण करते हुए जिला प्रशासन द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से अवगत कराया।

Related posts

दो दिवसीय महनार महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

15 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भाजपा नेता की हत्यारी है बिहार सरकार: आर के सिंह

rktvnews

11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह आरा दानापुर टाटा नगर एक्स के नियमित ठहराव का करेंगे लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:नेताजी ने देश के स्वाधीनता संग्राम में अपने जीवन का समग्र न्यौछावर कर दिया : जिलाधिकारी

rktvnews

भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान ने भारत में ईएसजी नेतृत्व को सशक्‍त करने के लिए गोवा में नेशनल एसोसिएशन ऑफ इम्पैक्ट लीडर्स की बैठक की मेजबानी की।

rktvnews

Leave a Comment