RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पिथौरागढ़: प्रेक्षक लक्ष्मी एन ने स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण कर मतगणना स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

RKTV NEWS/पिथौरागढ़(उत्तराखंड) 03 जून ।प्रेक्षक लक्ष्मी एन ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 मतगणना हेतु एसएलएम डिग्री कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर मतगणना स्थल में की जा रही विभिन्न व्यवस्था पेयजल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया एवं ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बल के साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को एस एल एम डिग्री कॉलेज की जानी है जिसकी तैयारियों को लेकर आज मा.प्रेक्षक ने निरीक्षण कर मतगणना को लेकर की जा रही समस्त व्यवस्थाओं को देखा एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी दिए गए दायित्वों को बिना लापरवाही करते हुए मनोयोग के साथ पूरा करे।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शिवकुमार बरनवाल , सयुंक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, के अलाव अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:सत्य साईं के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर अखंड भजन का आयोजन।

rktvnews

दुमका:स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के लिए तीसरे दिन 28 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र,अब तक कुल 50 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये 78 नाम निर्देशन-पत्र।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने की उज्जैन संभाग के विकास और सिंहस्थ के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 मार्च 25

rktvnews

बिहार:आपदा प्रबंधन में सेना और BSDMA का ऐतिहासिक समन्वय: विशेष प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों पर सहमति।

rktvnews

Leave a Comment