RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)29 मार्च।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने गुरूवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग कर करते हुए लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जांच के बाद जो नामांकन वैध पाये गए हैं। उनमें टिहरी लोक सभा सीट में 11, गढ़वाल लोकसभा सीट में 13, अल्मोड़ा लोकसभा सीट में 08, नैनीताल लोकसभा सीट में 10 और हरिद्वार लोकसभा सीट में 14 नामांकन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार लोक सभा क्षेत्र में तकनीकी कारणों से 07 नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं। वैध पाये गए नामांकन में यदि कोई प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहते हैं, तो 30 मार्च 2024 दोपहर 03 बजे तक नाम वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सर्विस वोटर के लिए राज्य में जो आवेदन प्राप्त हुए थे, उनके निर्वाचक नामावलियां तैयार हो गई हैं, इसके आधार पर 93,187 सर्विस वोटर दर्ज हुए हैं, जिनमें 90, 554 पुरूष एवं 2,633 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के माइग्रेंट वोटर्स भी अपना पोस्टल बैलेट के लिए फॉर्म जमा कर सकते हैं। उसका प्रारूप फॉर्म 12c होगा। यदि वे फिजिकली वोट के लिए अनुरोध करते हैं, तो उनके लिए फॉर्म M होगा।

Related posts

बिहार: भोजपुर: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक (CSP) बीरमपुर के खाताधारकों को पैसा दिलाए जिला प्रशासन : शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया पर उपायुक्त का जोर, अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति का अवसर।

rktvnews

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: सेमी फाइनल के पहले मैच में शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा को मिली जीत।

rktvnews

भोजपुर:बिजली बिल बकाए में 306 लोगो की काटी गई बिजली!बिजली चोरी में 19 लोगो के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

डीआरडीओ ने एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट ‘अभ्यास’ का सफल उड़ान परीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment