RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलाशिक्षा

बच्चों की आंतरिक प्रतिभा को विकसित करने का माध्यम है कला प्रदर्शनी का आयोजन-सुधीर कुमार तिवारी।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,18 मार्च।आज भोजपुर जिले के शाहपुर के सरना भरौली स्तिथ सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में विद्यालय के बच्चों द्वारा कला प्रदर्शनी आयोजित की गयी। जिसमे विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक कला प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया। इस कला प्रदर्शनी की व्याख्या करते हुये विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार तिवारी ने बताया का बच्चों का मन कोमल होता है और वो अपने आस पास की हो रही सकारात्मक और नकरात्मक दोनो गतिविधियों को अपने कल्पना शक्ति में संयोजित करते रहते है। बच्चों के अंदर प्रतिभाओं का निरंतर विकास होता रहता है बस हमे उनके इसी प्रतिभा और सकारात्मक कल्पना शक्ति को विकसित करना होता है जो एक गुरु का कर्तव्य और समाज के प्रति दायित्व होता है। इसी कर्तव्य और दायित्व का निर्वहन करते हुए हमारे विद्यालय द्वारा बच्चों के प्रतिभा के विकास के लिए समय समय पर ऐसे कला प्रदर्शनियों का आयोजन कराया जाता है।जिसका परिणाम इनकी कला में देखने को मिलता है।बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने बताया की आज की इस कला प्रदर्शनी में किसी ने अपनी कला प्रतिभा की कल्पना को छोटे बड़े मकानों ,चिमनी,विद्यालय भवन तो किसी ने अपनी कल्पना से व्यवस्थित विद्यालय जिसमे खेल का मैदान हवादार कमरे आदि को दर्शाया तो किसी ने सुसज्जित मकानों की कल्पना को प्रदर्शित किया। इस कला प्रदर्शनी में गोल्डी कुमारी,राहुल,प्रियंका,अंशिका ,स्नेहा,खुशी,मंजीत ,अंजली,वीर,आरती, लव कुश,नेहा,मुकेश,मनीष द्वारा उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों के हौसला अफजाई में विद्यालय के श्रीकांत प्रसाद,राकेश सिंह,पिंकी कुमारी,कुसुम देवी,सलोनी कुमारी, सुनैना कुमारी,प्रिया कुमारी उपस्थित रही।

Related posts

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:तेलोडीह पंचायत में Reform Utsav एवं People’s Plan Campaign के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन, योजनाओं की जानकारी के साथ जनभागीदारी पर दिया गया जोर।

rktvnews

भोपाल में “अंतिम समय का सच” उपन्यास का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले, ऐपवा और आइसा की जांच टीम पहुंची पीरो, दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

नई दिल्ली:गुरु पूर्णिमा पर देश के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा गुरु वंदन एवं योग उत्सव।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment