RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाकपा-माले, ऐपवा और आइसा की जांच टीम पहुंची पीरो, दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )10 जुलाई।आज भाकपा-माले, ऐपवा और आइसा की जांच टीम पीरो प्रखंड के भुलुकुआ और सहेजनी गांव पहुंची जहां पिछले 3 जुलाई 2025 को दो बच्चियों के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था! भुलुकुआ गांव के रेखा कुमारी (काल्पनिक) की मां मोफ्ती बजार में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं रेखा कुमारी तीन बहन और एक भाई है
रेखा कुमारी के दादाजी ने जांच टीम को बताया की ,रेखा कुमारी की उम्र 13 वर्ष है वह गांव के हीं मध्य विद्यालय में  क्लास 6 में पढ़ती थी । 3 जुलाई को स्कूल गई थी टिफिन हुआ और उसी समय 3,4 लड़कों ने लड़की को उठा लिया  उसमें एक लड़का भुलुकुआ का था और बाकी आसपास के गांव के थे जिन्होंने सामूहिक बलात्कार किया और चार बजे लड़की को गांव के सिवान पर लाकर छोड़ दिया। जब लड़की घर आइ तो अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी रात में हीं परिजनों ने थाना पहुंच घटना की जानकारी दी और एफ आइ आर दर्ज करवाया !
जब लड़की का परिवार लड़के के घर गया तो उनलोगों ने गाली-गलौज करके सबको भगा दिया और धमकी भी दिया की जो करना है कर लो
दुसरी घटना सहेजनी गांव की है जिसमे सबिता कुमारी(काल्पनिक नाम)का है। ताजिया के दिन डीजे के शोर में रात में ही घटना को अंजाम दिया गया ।
लड़की के माता-पिता नहीं थे उस दिन लड़की अकेली अपने घर में बाहर से ताला बंद कर थी।
अपराधी गांव का हीं बिटू ओझा जो शादी शुदा दो बच्चों का बाप है । उम्र 40 वर्ष आधी रात में दिवार से कुदकर आया और लड़की के साथ बलात्कार किया! अगले दिन 1 बजे पुलिस आइ और एफ आइ आर दर्ज हुआ है
जांच टीम ने पाया कि इन दोनों मामलों में प्रशासन का रवैया उदासीन है । अभी तक भुलुकुआ में सभी नामजदों की गिरफ्तारी नही हुई है।
जांच टीम के नेताओं ने कहा बिहार में लगातार बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है लेकिन अपराधियों और बलात्कारियों को न प्रशासन से भय है न कानून से ।
महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा वाली बिहार में डबल इंजन की सरकार चल रही है । यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है अब तो घर में भी बेटियां सुरक्षित नहीं है ।
जांच टीम ने मांग किया है कि दोनों बलात्कार के मामलों में सरकार जल्द से जल्द बलात्कारियों को गिरफ्तार करें और कड़ी से कड़ी सजा दे और पिडित परिवार को सुरक्षा की गारंटी करें।
जांच टीम में पीरो के पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, आइसा के राज्य सचिव शब्बीर कुमार, ऐपवा के जिला सचिव इंदू सिंह, ऐपवा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संगीता सिंह, आइसा के जिला सचिव विकास कुमार,माले नेता रामानुज जी, आइसा के जिला सह सचिव नेता रौशन कुशवाहा और कुणाल किशोर शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:देशी व विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में सिविल वर्क शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

सारण:तंबाकू से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति समुदाय में फैलायी जा रही है जागरूकता।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ली जे-म्यांग को कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment