RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण।

रोहतास/बिहार 06 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक मे कल 5 जुलाई को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट के रखरखाव तथा वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मौके पर उपस्थित जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार से वेयरहाउस में भंडारीत ईवीएम के रखरखाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित जिला अग्निशमन पदाधिकारी रोहतास से हाइड्रेट के संबंध में अग्निशमन यंत्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा निर्देश दिया गया कि अग्निशमन यंत्रों की जांच कर लें।

उक्त निरीक्षण के दौरान जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष सचिव यथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कन्हैया सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के राम चंद्र ठाकुर, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुटके प्रमोद कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी रोहतास रामविलास गुटके विनोद कुमार सिंह तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सिस्ट रोहतास के मोहम्मद सत्तार अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रोहतास:गुप्ताधाम में विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पताल में 5 करोड़ दाखिलों को मंजूरी।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर।

rktvnews

चतरा:सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण के जिले में संचालन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने बैठक की।

rktvnews

नगर विकास एवं आवास विभाग पटना द्वारा पदाधिकारियों का किया गया स्थानांतरण।

rktvnews

वाराणसी:काशी घोषणापत्र के शुभारंभ के साथ वाराणसी में युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन का समापन।

rktvnews

Leave a Comment