RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल में “अंतिम समय का सच” उपन्यास का लोकार्पण।

भोपाल/मध्यप्रद( मनोज कुमार प्रसाद) 03 मई। वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रभान राही के नवीन उपन्यास “अंतिम समय का सच” तथा त्रैमासिक पत्रिका “अमृत दर्पण” का लोकार्पण भोपाल में एक गरिमामयी साहित्यिक समारोह में किया गया। यह आयोजन न्यू भूमिका साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्विनी दुबे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुरेश मिश्रा (हैदराबाद) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संध्या सिलावट उपस्थित रहीं।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। संस्था की उपाध्यक्ष अनीता जी ने अतिथियों का स्वागत किया।
अपने वक्तव्य में चंद्रभान राही ने बताया कि उनका उपन्यास वृद्धावस्था के मनोवैज्ञानिक द्वंद्व और जीवन संघर्षों पर आधारित है। समीक्षक इकबाल मसूद ने कृति की समीक्षा करते हुए इसे समाज का दर्पण बताया।
विशिष्ट अतिथि संध्या सिलावट ने उपन्यास की सराहना की, वहीं मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश मिश्रा ने ‘अमृत दर्पण’ पत्रिका को राष्ट्रीय स्तर का मंच बताते हुए इसकी भूमिका की प्रशंसा की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अश्विनी दुबे ने कहा कि स्वावलंबी साहित्यिक पत्रिकाएं ही दीर्घकालीन और प्रभावी होती हैं। उन्होंने उपन्यास को मानवीय संवेदनाओं का सशक्त दस्तावेज बताया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आज़म ने किया तथा अंत में संस्था के अध्यक्ष रमेश जी ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शहर के अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम अपनी साहित्यिक गरिमा और विचारपूर्ण चर्चा के लिए सराहा गया।

Related posts

समाजसेवी स्व नंदकिशोर तिवारी की चौथी पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित।

rktvnews

औरंगाबाद में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील।

rktvnews

गिरीडीह:“सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत गिरीडीह के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविर का सांसद डॉ सरफराज अहमद, विधायक गांडेय, कल्पना मुर्मू सोरेन ,उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा किया गया निरीक्षण।

rktvnews

झारखण्ड:देश में लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र है झारखंड : अरुण सिंह

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपनी भूमि पर हुए हमले का जवाब देने के स्व-अधिकार का इस्तेमाल किया:रक्षा मंत्री

rktvnews

भोपाल:गैस पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment