RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:हक दो,वादा निभाओ आंदोलन के तहत आरा प्रखंड मुख्यालय पर माले का प्रदर्शन।

सांसद सुदामा प्रसाद हुए शामिल।

आरा अंचल कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा: कयामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 22 अगस्त।आज भाकपा माले का आरा प्रखंड मुख्यालय पर हक दो, वादा निभाओ आंदोलन के तहत धरना दिया गया. आज का यह आंदोलन राज्य सरकार के आर्थिक सर्वे मे 95 लाख परिवार 6000 ₹ से कम आय पर जीवन बसर करते है उन्हें 2 लाख अनुदान की घोषणा की थी पर भोजपुर का कोई सी.ओ.6000 मासिक से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत कर ही नहीं रहा है
भाकपा माले ने 6000 ₹ से कम का आय प्रमाण पत्र बनाने, 5 डी.जमीन की मांग, पक्का मकान बनाने की मांग, तथा मोटेशन मे लूट व जन-वितरण मे लूट के खिलाफ आज आरा प्रखंड मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया।.प्रखंड मुख्यालय पर सभा भी हुआ. इसकी अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य राजनाथ राम के किया।
आरा प्रखंड पर सभा स्थल पर आरा लोकसभा के नव निर्वाचित लोकप्रिय सांसद सुदामा प्रसाद भी पहुंचे और सभा को संबोधित किए.सभा को संबोधित करते हुए सुदामा प्रसाद ने कहा कि इस बार आप का बेटा- भाई सांसद के चुनाव मे जीत हासिल की है यही वजह है कि संसद मे आरा की बात ,मजदूर -किसान की बात,फुटकर दुकानदार की बात,सहारा इंडिया के डुबंत रुपये की ,बिजली,सोन नहर की बात उठ रही है।
सुदामा प्रसाद ने कहा कि संसद चलने के समय हम दिल्ली रहेंगे अन्यथा आपके बीच रहेंगे, आपके सवालों पर आपके साथ संघर्ष करेंगे।सुदामा प्रसाद ने कहा कि गरीबों के 5 डी.जमीन की मांग पर रच रहा आंदोलन आगे बढेगा और हम अपनी लडाई के बल पर इस आंदोलन को जितेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. मोटेशन व परिमार्जन के नाम पर आम आदमी को परेशान किया जा रहा है, इस नाम पर जबरदस्त लूट-खसोट जारी है,क्यामुद्दीन अंसारी ने आरा अंचल पदाधिकारी से मांग की है कि सभी गरीबों को 6000 मासिक से कम का आय प्रमाण पत्र बनाना ही होगा.माले नेता ने कहा की पक्का मकान बनाने मे आरा प्रखंड मे भारी अनियमितता है इसे ठीक करना होगा।
धरना स्थल पर आरा प्रखंड विकास पदाधिकारी जो अंचल पदाधिकारी के चार्ज मे थे आकर मांग पत्र को लिए तथा अंचल कार्यालय को 4500 आय प्रमाण पत्र का आवेदन सुपुर्द किया गया।
धरना में शामिल प्रमुख लोगों मे राज्य कमिटी सदस्य आरा नगर सचिव सुधीर सिंह, राज्य कमिटी सदस्य व मोफसिल सचिव विजय ओझा जिला कार्यालय सचिव दिलराज ,कामता प्रसाद बिन्द,उपेन्द्र पाल,महेश पासवान, हरेराम सिंह,रौशन कुशवाहा, सुरेश पासवान, संतविलाश राम, राजेन्द्र यादव, हरिशंकर साह,थे।

Related posts

पटना:गांधी मैदान में ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण के उत्सव का हुआ आगाज,बिहार सरस मेला 2025 का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्यरत सार्वजनिक उपक्रमों ने सतर्कता के साथ प्रशासन में सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों पर विचार-विमर्श किया।

rktvnews

गढ़वा:कांडी डिस्ट्रीब्यूटरी में शेष कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ।

rktvnews

चतरा:आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

5वां हेलि‍कॉप्टर एवं लघु विमान शिखर सम्मेलन 25 जुलाई को मध्‍य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित किया जाएगा

rktvnews

Leave a Comment