RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राघवेंद्र प्रताप हर दिन करते है बड़हरा के विकास की बातें,सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास की रखते है सोच: मनोज तिवारी

दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने राघवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में जनता को किया संबोधित।

छठ गीत गा लोगों को किया भाव विभोर।

जनसभा में उमड़ी भीड़ भाजपा की लहर को करती हैं प्रदर्शित: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

जनता की एकजुटता ने राघवेंद्र सिंह की जीत को प्रत्यक्ष रूप में कर दिया प्रदर्शित:मंत्री जनक चमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 अक्टूबर।बड़हरा प्रखंड के महामाया मैदान पीपरा सलेमपुर में भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, अनुसूचित कल्याण मंत्री जनक चमार जनसभा में पहुंचे।
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जहां-जहां एनडीए के प्रत्याशी हैं वहां पर भारी मतों से उनका विजय हो रहा है। उन्होंने कहा कि बड़हरा की जनता विकास के नाम पर राघवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करेगी। राघवेंद्र प्रताप सिंह सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने वाले हैं। खासकर ब्राह्मणों को जितना मान सम्मान राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दिया है बड़हरा में किसी ने नहीं दिया है। कोई ऐसा महीना नहीं है जो मुझसे उनकी बात नहीं हो और वे बड़हरा क्षेत्र के लिए हमेशा विकास की बात करते हैं साथ ही दिल्ली के विभागों में मंत्रियों से वहां के सांसदों से कार्य को करवाने के लिए मुझसे मदद लेते हैं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार सभा कर रहे हैं। उन्होंने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का रुझान साफ राघवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में दिख रहा है। उन्होंने छठ महा पर्व पर बधाई देते हुए छठ के गीत को भी गाकर सुनाया।
जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सभी जगह एनडीए की लहर है। बड़हरा में इतनी भीड़ देखकर समझ में आ गया कि रुझान यहां के बीजेपी के प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में है। अनुसूचित कल्याण मंत्री जनक चमार ने कहा कि जनता ने भारी भीड़ के साथ समर्थन दिया है यह साबित करता है की राघवेंद्र प्रताप सिंह की तरफ लोगों का प्यार साफ दिखाई दे रहा है। जनसभा की अध्यक्षता हरे कृष्ण उपाध्याय उर्फ सेंटर बाबा और मंच संचालन मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धीरज सिंह ने किया। मौके पर पांचो गठबंधन के सदस्य पदाधिकारी मौजूद थे। मंच पर विधायक उतरप्रदेश कमल मलिक, जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हरे राम चंद्रवंशी,जिला मंत्री चुन्नी देवी, जसवंत सिंह हरिकिशन उपाध्याय,दीपक दूबे,शुभम पांडेय,माझील सिंह,मुन्ना सिंह,प्रशांत सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता और महिलाएं कार्यक्रम मे शामिल हुए।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया।

rktvnews

भोपाल:कृषि वर्ष-2026 में “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” के लक्ष्य को करें साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 और 4 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर।

rktvnews

केंद्र ने टमाटर की कीमत में और कटौती की, कल से एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचा जाएगा।

rktvnews

भोजपुर: रास्ते बंद करने के विरोध में सेमरिया के ग्रामीणों द्वारा अनिश्चित कालीन धरने को मिला राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह का समर्थन।

rktvnews

भुवनेश्वर:विश्व हिंदी परिषद, ओडिशा प्रांत द्वारा भव्य हिंदी सम्मेलन सह सम्मान समारोह सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment