RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के पुतले में लगाई आग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जून।मुजफ्फरपुर में एक दलित नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और कथित राज्य सरकार की लापरवाही के कारण हुई दुःखद मृत्यु के विरोध में सोमवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में आरा स्थित शहीद चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया गया।
संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि सरकार की संवेदनहीनता और लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण भी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की चुप्पी इस बात को दर्शाती है कि दलित और निर्बल वर्ग की बेटियों की सुरक्षा इनके लिए कोई मायने नहीं रखती। कांग्रेस पार्टी इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
पुतला दहन में अध्यक्ष अशोक राम, राजेंद्र ओझा, प्रो अरुण सिंह, प्रवक्ता डॉ अमित कुमार द्विवेदी, बीरेंद्र मिश्रा, अशोक यादव पूर्व अध्यक्ष एन.एस.यू.आई, अमिता पाण्डेय, पन्नग त्रिपाठी, रजी अहमद, मनोज कुमार अंजनी, प्रमोद राय, जितेन्द्र शर्मा, चांद मियां, चितरंजन मुन्ना, अशोक सिंह, राजेश कुमार, शिवशंकर चौबे, राकेश त्रिपाठी, संपत सिंह, अब्दुल सलाम कुरैशी, गजेंद्र चौधरी, रवि राम, लालदेव सिंह, नागेंद्र मिश्रा, सूरज प्रकाश, घनश्याम चौधरी, रिपुंजय ओझा, लुटावन राम चौरसिया, मोहमद मंजूर अली, हरेराम कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसी एवं आमजन शामिल थे।

Related posts

भोपाल:प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी,अपर मुख्य सचिव खाद्य ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया एकवारी महादलित टोला का निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाईजेशन का कार्य संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह भजन लाल शर्मा ने ली प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ।

rktvnews

स्माइल के माध्यम से विकसित भारत-एक समावेशी समाज के निर्माण के उद्देश्य से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाना।

rktvnews

गढ़वा:जिला सहकारिता पदाधिकारी ने पंचायत स्तर पर कंबल बुनकर हेतु अहिल्याबाई कंबल बुनकर सहकारी समिति लिमिटेड को सुपुर्द किया निबंधन प्रमाण पत्र।

rktvnews

Leave a Comment