RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:यूनिसेफ ने सराहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल को।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश )18 अगस्त।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश में किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये किये जा रहे प्रयासों को यूनिसेफ ने सराहा है। यूनिसेफ ने अपने एक्स पर किये गये पोस्ट में मुख्यमंत्री द्वारा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना को अनूठी पहल बताकर प्रशंसा की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित छात्राओं के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के अंतर्गत सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना में 19 लाख छात्राओं के खाते में 57 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि अंतरित की थी।
सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना में कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन के लिए राशि अंतरित की गई है। योजना में विद्यालयों और महाविद्यालय की छात्राओं को स्वच्छता के महत्व और उनके उपायों के बारे में जानकारी दी जाती है। यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित हो रही है।

Related posts

रोहतास:डीएम की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्केल ऑफ फाइनेंस (वियतनाम) के निर्धारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन ने ओडिशा राज्य के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने की शिरकत।

rktvnews

इंटर कॉलेज खेल मैदान का बाउंड्री धराशायी।

rktvnews

समस्तीपुर:मोरवा विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक रोड शो, तूफान और तेज वर्षा के बीच भी जनता से मिले, विद्यासागर निषाद को दिया विजयश्री का आशीर्वाद।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

rktvnews

बक्सर:बैठक में विधायक आनन्द मिश्र के स्थानीय मुद्दों पर सबने जताईं सहमति।

rktvnews

Leave a Comment