RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इंटर कॉलेज खेल मैदान का बाउंड्री धराशायी।

हरि नारायण उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में नवनिर्मित स्टेडियम के दीवाल का हिस्सा गिरा।

शाहपुर/भोजपुर( राकेश मंगल सिन्हा) 30 जून। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के शाहपुर नगर पंचायत स्थित हरि नारायण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान मे नवनिर्मित स्टेडियम के दीवाल का कुछ हिस्सा धराशायी हो गया। महज दो-तीन वर्ष पहले बने इस स्टेडियम का दीवाल गिरना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। निर्माण के महज दो-तीन वर्ष के भीतर ही स्टेडियम के दीवाल का एक हिस्सा गिरना भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण बन गया है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सीजन की पहली बारिश में ही नवनिर्मित स्टेडियम के दीवाल का हिस्सा गिर जाने से लोग हैरत में हैं। हरि नारायण उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज का खेल मैदान शाहपुर का एक मात्र मैदान है जिसे स्टेडियम का रूप दिया गया है। यहां आए दिन खेल से संबंधित कार्यक्रम होते रहते हैं जिसमें लोगों की भीड़ जुटती है। यह घटिया निर्माण कार्य एक जीता जागता नमूना है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 17 जनवरी 24

rktvnews

गुड फ्राइडे पर द होली सेवियर चर्च आरा में प्रार्थना सभा आयोजित।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन पर दिया जोर।

rktvnews

पटना:भव्य रूप में आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का 44 वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल 

rktvnews

Leave a Comment