RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:बैठक में विधायक आनन्द मिश्र के स्थानीय मुद्दों पर सबने जताईं सहमति।

बक्सर /बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 दिसंबर।समाहरणालय भवन बक्सर में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में R&R की दूसरी तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बक्सर सदर के विधायक आनन्द मिश्र, चौसा के प्रमुख, मुखिया, आसपास के पंचायतों के प्रतिनिधि तथा DM, ADM, CO चौसा, BDO, DLO सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्थानीय जनहित के मुद्दे जोर-शोर से उठाए गए।
विधायक आनन्द मिश्र ने प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे को दृढ़ता से रखते हुए बताया कि वर्तमान में केवल 10% को ही रोजगार मिल पा रहा है। उन्होंने इसे बढ़ाकर 60% करने पर जोर देते हुए कहा कि अगली बैठक तक इसका जमीनी स्तर पर स्पष्ट परिणाम दिखना चाहिए।अन्यथा विभागीय कार्रवाई तय होगी।इस प्रस्ताव सहमति जताई गई।
विधायक ने भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया और निर्धारित मुआवजा अविलंब दिया जाए, ताकि क्षेत्र का विकास बाधित न हो।आनंद मिश्र ने बच्चों के लिए खेल मैदान निर्माण, प्रभावित वृद्धों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था, तथा स्थानीय जनता से जुड़े अन्य जनहित मुद्दों को भी जोरदार तरीके से रखा। अधिकारियों ने इन सभी बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की।विधायक आनन्द मिश्र ने कहा कि बक्सर और चौसा की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसके प्रति वे सदैव प्रतिबद्ध हैं और किसानों व आमजन के हित के मुद्दों पर हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे।

Related posts

एनएसई ने मनाया भारत के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 के 30 वर्ष पूरे होने का जश्न।

rktvnews

भोजपुर : रामचरितमानस के श्रवण मात्र से पाप होते हैं नष्ट : शास्त्री जी

rktvnews

15 जुलाई से आठ दिवसीय ब्यूटी कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विश्व रक्तदाता दिवस पर कई संगठन एवं रक्तदान करने वाले 27 स्वैच्छिक रक्तदाता हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:फाइलेरिया उन्मूलन हेतु आईडीए 2025 के अंतर्गत द्वितीय जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment