RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाये जाने की घोषणा की।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)16 अगस्त।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि के अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्रा पार्क, पटना में स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाये जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी
स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Related posts

पटना:एसआरपी कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष का धूमधाम से मना जन्मदिन।

rktvnews

संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा की गई समीक्षा एवं पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:प्रमण्डल के 50वें वर्ष पूरा होने के अवसर पर जारी किया गया लोगो।

rktvnews

भोजपुर:गुड्डू सिंह बबुआन के नेतृत्व में 1000 धर्मावलंबियों को बसों से महाकुंभ किया गया रवाना।

rktvnews

बिहार सरकार की मंत्री परिषद की बैठक संपन्न!कुल 12 एजेंडों पर लिए गए निर्णय।

rktvnews

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय सचिव, डॉ. श्रीवत्स कृष्णा ने दिल्ली से हज 2026 की प्रथम उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment