RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत डीसी ने सौंपा दो लाख का चैक।

लाभार्थी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का चैक सौंपती डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा)14 अगस्त। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की ढाणी किरारोद की अदिति को दो लाख रुपए का चैक सौंपा। इस योजना के तहत किसी भी बैंक में 20 रुपए प्रतिवर्ष प्रीमियम देने वाले व्यक्ति की मौत होने पर उसके परिजनों को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
इस मौके पर एलडीएम विजय सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा प्रति वर्ष 20 रुपये का प्रीमियम देने वाले व्यक्ति को दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण अक्षमता होने पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, आंशिक अक्षमता होने पर 1 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
इस योजना का उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्गों को बीमा कवर प्रदान करना है ताकि वे अपने जीवन को सुरक्षित बना सकें और दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकें।
उन्होंने बताया की ढाणी किरारोद की अदिती की माता सुमित्रा की मौत पिछले दिनों हो गई थी। नसीबपुर स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में खाता बंद करवाने के लिए परिजन पहुंचे तो उन्हें बैंक मैनेजर ने बताया कि उनके बीमा की प्रीमियम राशि काटी जा रही है, ऐसे में वह इस बीमा योजना के तहत लाभ पात्र है।
उन्होंने मौके पर ही तुरंत लाभार्थी के कागज तैयार करवाकर आज उपयुक्त मोनिका गुप्ता के हाथों दो लाख रुपए की राशि का चेक भेंट किया।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सचिवालय में मत्स्य,पशुपालन ,डेयरी विकास व गन्ना चीनी विकास विभाग की समीक्षा की।

rktvnews

वित्त मंत्रालय के वित्तीय विभाग ने चिंतन शिविर-2026 में “रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव विश्लेषण” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

भोजपुर:प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के कार्यालय का भव्य उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर : संस्कार से ही मनुष्य के कर्मों की पहचान होती है : जीयर स्वामी 

rktvnews

राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड के अध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाभांश चेक भेंट किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिरौटा में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित जिला स्तरीय मेले का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment