RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर : डीएम ने किया नहर प्रमंडल अंतर्गत निकृष पम्प योजना के निर्माण कार्य के प्रगति का निरीक्षण।

RKTVNEWS /बक्सर (बिहार)06 जुलाई। आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा गंगा नहर प्रमंडल अंतर्गत निकृष पम्प योजना के निर्माण कार्य के प्रगति का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि निकृष योजना (सिविल) का कार्य पुनरीक्षित तिथि 30.10.2022 को ही पूर्ण होना था। किंतु अभी भी सिविल कार्य पूर्ण नहीं हुआ है एवं मैकेनिक कार्य भी अप्रैल 2024 तक पूर्ण हो जानी चाहिए थी जो अब तक पूर्ण नहीं हुआ है। विस्तारित तिथि तक भी उक्त योजनाओं का कार्य पूर्ण नहीं किया जाना, अंत्यत खेदजनक है जो कार्यपालक अभियंता, गंगा पम्प नहर कार्य प्रमंडल चौसा एवं कार्यपालक अभियंता, सिंचाई सह यांत्रिक प्रमंडल वालमी के द्वारा किए जा रहे कार्यो में लापरवाही, कार्य में उदासीनता को परिलक्षित करता है। स्पष्ट है कि उक्त दोनो पदाधिकारियों द्वारा अपने कार्यो में रूचि नहीं ली जा रही है। जिसके कारण इतनी महत्वाकांक्षी योजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण नहीं हो सका। इस संबंध में उक्त दोनो पदाधिकारी अपना-अपना स्पष्टीकरण समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक उक्त दोनो पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित रहेगा।

Related posts

गढ़वा:अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया स्ट्रीट वेंडर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा :जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निष्पादन।

rktvnews

सारण:13 जनवरी को नियोजन कैम्प का होगा आयोजन।

rktvnews

उमरिया:घायल की जान बचाने वाले राह-वीर सरपंच सम्मानित।

rktvnews

नयी दिल्ली में आयोजित होगी एक शाम शहीद चंद्रशेखर के नाम।

rktvnews

भोजपुर: अवैध खनन के विरुद्ध देर रात्रि की गई छापेमारी में 2 नाव को किया गया जप्त।

rktvnews

Leave a Comment