RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:तकनीकी युग में हर एक हाथ को हुनरमंद बनाया जाए : मंत्री दीपक बिरुवा

स्किल डेवलपमेंट सेंटर चाईबासा के युवक युवतियों के बीच ऑफर लेटर का वितरण।

RKTV NEWS/चाईबासा(झारखंड)14 अगस्त।टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर चाईबासा से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवक युवतियों के बीच बुधवार को ऑफर लेटर का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री दीपक बिरुवा एवं विशिष्ट अतिथि उपायुक्त कुलदीप चौधरी, टाटा स्टील के एडमिन हेड दीपक श्रीवास्तव, टाटा स्टील फाउंडेशन के यूनिट हेड तुलसीदास गणवीर उपस्थित हुए। इस दौरान विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवक युवतियों को अतिथियों के हाथों ऑफर लेटर वितरण किया गया।
इस अवसर पर दीपक बिरुवा ने युवाओं को शुभकामना देते हुए अच्छे से कार्य करते हुए आगे बढ़ने की बात कही। साथ ही टाटा स्टील फाउंडेशन से आग्रह करते हुए कहा यहां माइनिंग क्षेत्र होने के नाते इससे संबंधित युवाओं को प्रशिक्षण देते हुए यहीं रोजगार उपलब्ध कराई जाए। झारखंड सरकार भी इसको लेकर काफी प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि इस तकनीकी युग में यह आवश्यक है कि हर एक हाथ को हुनरमंद बनाया जाए। जिससे युवाओं के भविष्य की जिंदगी की राह को आसान बनाया जा सके। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर युवाओं को स्वाबलंबी बनाने की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु टाटा स्टील फाउंडेशन प्रयासरत है। जिले में युवक-युवतियों को उनके रुचि के ट्रेड में हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य जारी है।
उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि हर युवाओं के हाथ में हुनर हो, सभी कुशल बने ताकि अपनी जीविका को चला सके।
इस मौके पर युवाओं को ऑफर लेटर मिलने पर युवा आत्मविश्वास से लबरेज दिखे। वहीं कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर हुनरमंद बने युवक-युवतियों के चेहरे पर आज आत्मनिर्भरता की मुस्कान बिखर रही है। टाटा स्टील फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि युवक-युवतियों को प्लेसमेंट के आधार पर रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया गया है। आगे भी प्रशिक्षण देते हुए रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

Related posts

दुमका:रानीश्वर के बाँसकुली पंचायत में आदिम जनजाति: जनसंवाद एवं समाधान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद: महिलाओं की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का बन गया है माध्यम।

rktvnews

भोजपुर:मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा फ्लैगशिप आन स्कीम कार्यक्रम में बोले प्राचार्य फ्लैगशिप योजनाओं को अपना कर राष्ट्र विकसित बनेगा।

rktvnews

दुमका:हमारी सरकार हेडक्वार्टर से नहीं बल्कि गांवों से चलने वाली सरकार: हेमंत सोरेन

rktvnews

वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने किया कौनहारा घाट का निरीक्षण: आमजनों को मतदान के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

15 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment