RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:शहीद रमेश स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची बिहिया क्रिकेट अकादमी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 मार्च।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली द्वितीय शहीद रमेश क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन आज एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब बनाम बिहिया क्रिकेट अकादमी के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ। टॉस हार जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सट्रीम 11 की टीम ने 29 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए ।एक्सट्रीम 11 की तरफ से प्रकाश ने 26 रन, तरुण ने 28 रन, पवन ने 26 रन, अंकित ने नाबाद 16 रन एवं समरेश ने 12 रनों का योगदान दिया।बिहिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने छह ओवर में 16 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिये। हृदयानंद एवं आशीष को दो विकेट मिला। शिवम सिंह को एक विकेट की प्राप्ति हुई।
150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया क्रिकेट अकादमी ने 27 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बिहिया की तरफ से विक्की ने शानदार सर्वाधिक 36 रन, चंदन ने 35 रन, ह्रदया ने 27 रन ,शुभम ने नाबाद 13 रन एवं शिवम सिंह ने 17 रनों का योगदान दिया और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच का रोमांचक क्षण तब हुआ जब बिहिया क्रिकेट अकादमी के 7 विकेट मात्र 83 रन पर गिर गए थे लेकिन शिवम एवं विक्की ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत के बहुत करीब पहुंचा दिया था लेकिन शिवम एवं विक्की के आउट होने के बाद अंतिम विकेट पर जीत के लिए 21 रनों की आवश्यकता थी। बिहिया के शुभम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए (13 रन नाबाद) जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया | इस प्रकार बिहिया क्रिकेट अकादमी ने यह मैच एक विकेट से जीत लिया और शहीद रमेश क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर गई । आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिहिया क्रिकेट अकादमी के शुभम को शानदार गेंदबाजी एवं बल्लेबाजी के लिए शहीद रमेश के पिताजी अशोक गोप द्वारा दिया गया। आज के मैच के निर्णायक बिहार स्टेट पैनल के संजीव तिवारी एवं सागर तिवारी थे, स्कोरिंग विक्की ने की । मैच के प्रारंभ में शहीद रमेश के पिता द्वारा अपने पुत्र के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में बिहार क्रिकेट संघ के ओएसडी मनोज कुमार,भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राजीव, दोनों ही टीमों के खिलाड़ी एवं सैकड़ो की संख्या में शहीद रमेश के मित्र थे।उक्त जानकारी टूर्नामेंट संयोजक अभिषेक कुमार ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Related posts

भोजपुर:जिलाधिकारी ने किया पद्मश्री डॉ.भीम सिंह भवेश को सम्मानित।

rktvnews

जयपुर:एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स:गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पण्डित अमेरिका में गिरफ्तार।

rktvnews

महिला कालेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित!ज्ञान प्राप्ति और लक्ष्य हासिल करने के लिए कालेज आना जरूरी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

सीआईएससी लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने एनडीए के 75 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी मंत्री ने बड़हरा और कोईलवर प्रखंड के कार्यकर्ता और आम जनता को दिया निमंत्रण।

rktvnews

भोजपुर: फलेरिया उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment