RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : विधान परिषद का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न! 14 मई को होगी ताजपोशी।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय,शाहपुर मे मतदान करके निकलती महिला मतदाता

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 मई। बिहार विधान परिषद के भोजपुर सह बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र का उप निर्वाचन, 2026 का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान पूर्वाहन 8 बजे से 4 बजे अपराह्न तक चला। सभी प्रखंड मुख्यालय मे मतदान केंद्र बनाये गए थे। मतदान केंद्रों की कुल संख्या 25 थी। भोजपुर जिले मे 14 तथा बक्सर जिले मे 11 मतदान केंद्र बनाये गये थे। भोजपुर जिले के 14 प्रखंड तथा बक्सर जिले के 11 प्रखंड मुख्यालय मे मतदान केंद्र बनाये गये थे। निर्वाचकों की कुल संख्या 6086 है। इनमें पुरुष निर्वाचकों की संख्या 2832 और महिला निर्वाचकों की संख्या 3254 है।
भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष मे मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतदाताओं ने शांतिपूर्वक आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष मे मतदान किया। सुबह से ही गहमागहमी का माहौल देखा गया। 342 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमे 201 महिला मतदाता और 141 पुरुष मतदाता शामिल हैं। विदित हो कि शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कुल 346 मतदाता हैं। चार मतदाताओं ने अपना मत नहीं डाला और इस चुनावी महापर्व मे शामिल होने से वंचित रह गये। इस चुनाव मे महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाहपुर प्रखंड परिसर मे बिहिया बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शी और बतौर दंडाधिकारी सीओ आनंद प्रकाश चुनावी ड्यूटी मे तैनात थे।

शाहपुर प्रखंड परिसर मे एमएलसी चुनाव के दौरान उपस्थित मतदाता व पुलिस

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार पुलिस बल के साथ मुस्तैदी के साथ डटे हुए थे। शांतिपूर्ण तथा निर्विघ्न मतदान के लिए बड़ी संख्या मे पुलिस बल को तैनात किया गया था। आने जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी ताकि अनावश्यक एवं अवांछित लोग प्रखंड परिसर मे नही घुस सकें। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात थे। प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों द्वारा टेंट लगाकर पर्ची दिया जा रहा था। विदित हो कि इस चुनावी रणभूमि मे 6 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनमे जनता दल (यूनाइटेड) के कन्हैया प्रसाद, राष्ट्रीय जनता दल के सोनू कुमार राय, निर्दलीय मनोज कुमार उपाध्याय, निर्दलीय कन्हैया प्रसाद, निर्दलीय निरंजन कुमार राय और निर्दलीय लालू प्रसाद यादव शामिल हैं। 14 मई 2026 को सभी प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला हो जायेगा। बहरहाल, किसको मिलेगा ताज और कौन होगा बेताज, यह तो 14 मई को ही पता चलेगा। वृहस्पतिवार, 14 मई 2026 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, आरा मे मतगणना होगी।

Related posts

भोजपुर : बनाही स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव! सांसद व विधायक ने बनाही मे फरक्का को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

परंपरागत चिकित्सा में गुणवत्ता आश्वासन के लिए भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौता मील का पत्थर: प्रतापराव जाधव, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय

rktvnews

भोजपुर : जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

“कृत्रिम बुद्धिमत्ता: नवाचार की उड़ान या बौद्धिक चोरी का यंत्र?”

rktvnews

सीतामढ़ी:योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने को प्राथमिकता दें‌,कोई मतदाता छुटे नही, युवा एवं महिला मतदादाताओ पर विशेष फोकस करें:आयुक्त

rktvnews

बिहार:आरा सांसद ने बिहार के 70 हजार करोड़ के घोटाले का लोकसभा में उठाया मुद्दा।

rktvnews

Leave a Comment