RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:महिला संवाद: महिलाओं की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का बन गया है माध्यम।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार )20 मई ।अब झिझक नहीं है, संकोच भी नहीं है और ना ही है पुरानी दकियानूसी सोच l सदियों पुराने दायरे से निकलकर ग्रामीण परिवेश की महिलाओं के पास अगर कुछ है तो सुनहरे भविष्य के निर्माण हेतु इच्छाएं, आकांक्षाएं एवं अपनी सरकार से उम्मीद l यह सब महिला संवाद कार्यक्रम में परिलक्षित है l आधी आबादी से संवाद स्थापित करते हुए उनकी आकांक्षाओं को समझने उनकी समस्याओं का समाधान और उनकी मांग को पूरा करने हेतु गंभीर मंथन महिला संवाद में जारी है l महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उनके गाँव के विकास में उनकीभी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए महिला संवाद आयोजित है l
महिला संवाद महिलाओं की आकांक्षा और उनके विचारों को साझा करने का एक प्रभावी मंच बन गया है। यह मंच महिलाओं को अपने आसपास की समस्यायों से संबंधित सामाजिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने का अवसर प्रदान करता है। महिला संवाद के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक हो रही हैं और एक-दूसरे को प्रेरित करती हैं। यह न केवल महिलाओं के विचारों को समाज तक पहुँचाने का कार्य करता है, बल्कि उनके सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभिन्न विषयों पर खुली बातचीत और विचार-विमर्श महिलाओं को आत्मविश्वास से भरता है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। महिला संवाद कार्यक्रमों से महिलाओं में सामाजिक गतिविधियों से जागरूकता बढ़ी है। कार्यक्रमों में दहेज प्रथा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक शपथ दिलाई जा रही है, साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण और घरेलू हिंसा की रोकथाम के प्रति संकल्प लिया जा रहा है।
महिला संवाद महिलाओं की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम बन गया है। महिलाएं अपनी यहाँ मंच से अपनी आकांक्षाओं को साझा कर रही हैं जिनमें स्थानीय समस्यायों पर बात होती है। वे गाँव में नाली एवं जल निकासी की समस्या का समाधान, नल-जल और सड़कों की मरम्मत, सामुदायिक भवन, सामुदायिक पुस्तकालय, विद्यालय की उपलब्धता, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार के स्थनीय अवसर, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन में बढ़ोतरी आदि से संबंधित मुद्दे पर बात कर रही हैं l चानन के रेवटा में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से 80 वर्षीय माखी देवी ने वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग की है। वहीं नीतू कुमारी ने अनाथ बच्चों के लिए सरकार से रोजगारोन्मुख शिक्षा व्यवस्था संचालन करने की इच्छा जताई है। नीतू के पिता नहीं है लिहाजा वो चाहती हैं कि सरकार उनके जैसी बच्चे बच्चियों के लिए भी योजना लाए । रंजनी कुमारी ने पत्तल निर्माण के लिए प्रशिक्षण की मांग की है।
मंगलवार को लखीसराय सदर में मुस्कान ग्राम संगठन द्वारा मोरमा गाँव में एवं ज्योति ग्राम संगठन द्वारा अमहरा गाँव में , बड़हिया में उन्नति ग्राम संगठन दवारा डुमरी गाँव में एवं कैलाश ग्राम संगठन दवारा जैतपुर गाँव में , सूर्यगढ़ा उज्जवल ग्राम संगठन द्वारा कावा राजपुर गाँव में एवं राधिका ग्राम संगठन द्वारा बंशीपुर गाँव में , हलसी में सहेली ग्राम संगठन द्वारा बल्लोपुर गाँव में एवं सितारा ग्राम संगठन द्वारा मोहद्दीनगर गाँव में तथा चानन में वंदना ग्राम संगठन द्वारा हरियाली एवं नारी कल्याण ग्राम संगठन द्वारा भलुई गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
18 अप्रैल से जारी महिला संवाद कार्यक्रम लखीसराय में 11 जून 2025 तक चलेगा।

Related posts

दरभंगा:सुमित सुधा पार्लर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 9-10 अगस्त को राजस्थान जाएंगे।

rktvnews

पटना:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा की गयी।

rktvnews

चतरा:झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनान्तर्गत स्वीकृत सभी लाभार्थियों को तृतीय क़िस्त का भुगतान कार्यक्रम।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आर. वेंकटरमण की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: 700 किलो अवैध मादक पदार्थों को किया गया नष्ट।

rktvnews

Leave a Comment