RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : दूल्हा-दुल्हन ने शाहपुर थाना मे लिये सात फेरे! मारपीट के बाद परिसर के शिव मंदिर मे संपन्न हुई शादी।

शाहपुर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर मे संपन्न शादी समारोह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)12 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 शोभी टोला मे बीती रात आई एक बारात मे जमकर लाठी डंडे चले जिसमे वर पक्ष के दूल्हा समेत आधा दर्जन भर लोग घायल हो गये। घायलों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है किंतु घायलों की संख्या की सही जानकारी की पुष्टि नहीं हो पाई है। भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के मनियारा गाँव के कृष्णधारी सिंह के पुत्र हरेंद्र कुमार की शादी जिले के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 शोभी टोला निवासी नरेश यादव की पुत्री सोनी कुमारी से तय हुई थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीयर थाना क्षेत्र के मनिआरा गाँव के कृष्णधारी सिंह के पुत्र हरेंद्र कुमार की बारात 11 मई की रात शाहपुर थाना क्षेत्र के शोभी टोला  निवासी नरेश यादव के घर आई हुई थी। बारात लगने के बाद शामियाने मे कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे से वर पक्ष पर हमला बोल दिया। इस दौरान शामियाना मे उपस्थित दूल्हा समेत आधा दर्जन भर बराती जख्मी हो गये। मामले की गंभीरता को देखते हुए वर पक्ष ने रात मे ही शाहपुर थाना मे आकर शरण ली। मानमनुअल और बातचीत के बाद शाहपुर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर मे ही दूल्हा एवं दुल्हन की शादी का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर मे ही दूल्हा एवं दुल्हन ने साथ फेरे लिए। इस संबंध मे दूल्हे के पिता कृष्णधारी सिंह ने शाहपुर थाना मे पाॅच नामजद और 20 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मारपीट कर जख्मी करने, सोने का चेन एवं नगद छीन लेने के संबंध मे कांड संख्या 126/26 दिनांक 12/5/26 दर्ज कराया है। इस संबंध में पुलिस ने अरविंद यादव और उमेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

भोजपुर:आर्युविज्ञान विकास एवं शोध संस्थान ने यज्ञ कर भगवान धन्वन्तरि की पूजा की।

rktvnews

आरएसएनएफ प्रशिक्षुओं ने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महा बिशुबा पणा संक्रांति और ओड़िया नववर्ष के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

चतरा:जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के गठन एवं निबंधन हेतु बैठक।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने विश्वामित्र होटल बक्सर में पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों का किया स्थल निरीक्षण,कार्य प्रगति पर असंतोष,कारण बताओ नोटिस का निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे दिन 136 अभ्यर्थियों ने भरे 152 नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment