RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : हर्ष फायरिंग मे दो गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)12 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मे हर्ष फायरिंग के मामले मे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 के अंतर्गत किरानी चक मे रूपेश दास की बहन की शादी थी। शादी समारोह मे कुछ लोग पिस्टल लहरा कर आर्म्स का प्रदर्शन कर रहे थे और हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने पुलिस पदाधिकारी को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से दो लोगों रोहित कुमार और सुमित कुमार राम को दबोच लिया। पुलिस को देख दो-तीन अन्य लोग फरार हो गये। इस संबंध मे शाहपुर थाना मे कांड संख्या 127/26 दिनांक 12/5/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने रोहित कुमार (23 वर्ष) और सुमित कुमार राम (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोहित कुमार कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर के रमेश कुमार राम का पुत्र तथा सुमित कुमार राम धोबहाॅ थाना क्षेत्र के दरियापुर के विजय राम का पुत्र बताया जाता है।

Related posts

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

देवघर: नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक ने की उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

पटना:राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक सम्पन्न।

rktvnews

कुलपतियों के पदों को भरने से पूर्व राज्य कानून में संशोधन हो : फूटाब

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी के गोद लिए विद्यालय का मॉडल स्कूल की तर्ज पर हुआ कायाकल्प।

rktvnews

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार मंत्री मो0 जमा खान द्वारा सम्बल योजनान्तर्गत पात्रता को चालित ट्राईसाईकिल का निःशुल्क वितरण।

rktvnews

Leave a Comment