RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

झारखण्ड: 1 सितबंर से IEC अभियान की होगी शुरुआत।

एचआईवी मरीजों के साथ भेदभाव मिटाने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)12 अगस्त।अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर झारखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय सभागार में Intensified IEC Campaign कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने इस अभियान के लिए झारखंड सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि IEC अभियान के माध्यम से झारखंड के लोगों को, विशेषकर युवाओं को एचआईवी और यौन संचारी रोगों को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा एचआईवी मरीजों के साथ हो रहे भेदभाव के बारे में जागरूकता फैलायी जाएगी। 1 सितबंर से इस अभियान की शुरुआत हो जाएगी, जो 2 महीने तक चलेगा।
झारखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक पवन कुमार ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय स्तर, जिला स्तर, प्रखंड स्तर और ग्राम स्तर पर चलाया जाएगा। अभियान से संबंधित सभी विभाग भी अभियान का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, ताकि एचआईवी से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने या गले लगाने से संक्रमण नहीं होता है और ना संक्रमित व्यक्ति के कपड़े पहनने या इसके साथ खाना खाने से होता है। इसलिए एचआईवी मरीज के साथ हो रहे भेदभाव को हमें रोकना है और लोगों को जागरूक करना है।
मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मीडियाकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। प्रदेश की मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया गया कि इस अभियान का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर करें।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक, CST झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति डॉ बदल चंद भकत, उप निदेशक, BSD सत्य प्रकाश प्रसाद, अपर परियोजना निदेशक, झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, डॉ एस0एस0 पासवान, NSS प्रभारी, DPSMU डॉ सोनाली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण को ले 7 अक्टूबर को निकलेगा शांतिपूर्ण मार्च : संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज जीवाना के योग शिविर कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

rktvnews

वाहन चालकों के आगे झुकी मोदी सरकार-दिलराज प्रीतम

rktvnews

पटना:श्रद्धावान विद्यार्थियों को ही माँ की पूजा का अधिकार : डॉ सुलभ

rktvnews

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के चिंतन शिविर की अध्यक्षता की।

rktvnews

पटना: ग़म में खुलकर मुस्कुराना चाहती हूँ, आग पानी में लगाना चाहती हूँ !

rktvnews

Leave a Comment