RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज संग्रहालय में राष्ट्रीय धरोहर- अमूल्य तिरंगा।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 12 अगस्त।चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज संग्रहालय में 12 फीट लंबा और 8 फीट चौड़ा झंडा सुरक्षित रखा गया है। हमारा यह अनमोल राष्ट्रीय खजाना 15 अगस्त, 1947 को फहराए गए पहले झंडों में से एक है। यह भारत का एकमात्र संरक्षित और सुरक्षित राष्ट्रीय झंडा है, जिसे 1947 में फहराया गया था। यह झंडा भारत के लोगों द्वारा स्वतंत्रता हासिल करने के लिए किए गए समग्र संघर्ष का प्रमाण है। यह शुद्ध रेशम से बना है और इसकी लंबाई लगभग 3.50 मीटर और चौड़ाई 2.40 मीटर है। यह झंडा 15 अगस्त, 1947 को सुबह 5.30 बजे फोर्ट सेंट जॉर्ज में फहराया गया था। संग्रहालय में भारतीय स्वतंत्रता गैलरी भी भारतीय ध्वज के विकास और तिरंगे के पीछे की गाथाओं को प्रदर्शित करती है।

फोर्ट सेंट जॉर्ज संग्रहालय

फोर्ट सेंट जॉर्ज में ब्रिटिश बस्ती और उसके बाद फोर्ट सेंट जॉर्ज के आसपास के कई मूल गांवों और यूरोपीय बस्तियों को मद्रास शहर में विलय करके इसके विस्तार से आधुनिक शहर “चेन्नई” का उद्भव हुआ।
फोर्ट सेंट जॉर्ज संग्रहालय को स्थापित किया गया, जिसे 31 जनवरी, 1948 से इसे जनता के लिए खोल दिया गया। किले में बिखरे राज के अवशेषों को संरक्षित करने के लिए इस इमारत में संग्रहालय स्थापित करने का विचार 1946 में पुराने मद्रास गार्ड के कर्नल डी.एम. रीड द्वारा रखा गया था। संग्रहालय के रिसेप्शन पर एक चित्र है, जो किले के विकास और 1640 से इसके निर्माण को दर्शाता है। इस संग्रहालय में अब औपनिवेशिक काल की तीन हजार पांच सौ से अधिक कलाकृतियां मौजूद हैं। उनमें से सबसे अच्छी कलाकृतियों को नौ दीर्घाओं में प्रदर्शित किया गया है।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने आईआईपीए में “सुशासन के लिए एआई” विषय पर 5वें डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान में एआई को व्यापक भलाई के लिए एक शक्ति के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

rktvnews

लखीसराय:जीविका ने दिया मतदान का पैगाम,शत प्रतिशत मतदान के लिए घर -घर अभियान।

rktvnews

देश में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति पर अपडेट।

rktvnews

भोजपुर हिंदू जागरण मंच द्वारा नव-निर्वाचित विधायक का हुआ अभिनंदन,अगिआंव विधानसभा सदस्य महेश पासवान रहे उपस्थित।

rktvnews

बागपत:विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में श्रेष्ठ सुझावों के चयन की प्रक्रिया हुई शुरू।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बीपीएल कुटीर ज्योति परिवारों के लिए निःशुल्क सोलर प्लेट स्थापना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment