RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

ग्वालियर:प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में रखे गए डाक मत पत्र।

कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती चौहान ने प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील्ड कराया

RKTVNEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)28 अप्रैल।कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी चौहान ने प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील्ड कराया
जिले में लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं से घर-घर जाकर डलवाए गए डाक मत पत्रों को कलेक्ट्रेट स्थित कोषालय के डबल लॉक (स्ट्रांग रूम) में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। इस स्ट्रांग रूम में सर्विस वोटर से प्राप्त ईटीपीबीएस भी रखे जा रहे हैं। शनिवार को कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान ने राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में डाक मत पत्र रखने के बाद इस स्ट्रांग रूम को सील कराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार सहित सभी एआरओ मौजूद थे।
डाक मत पत्र प्रभारी एवं एआरओ अशोक चौहान ने बताया कि जिन बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से प्रथम चरण में घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट (डाक मत पत्र) डलवाए गए हैं वे सभी डाक मत पत्र जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 2310 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने घर से ही मतदान करने के लिये निर्धारित फॉर्म भरकर अपनी सहमति दी थी। इनमें से 2170 मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट के जरिए अपने – अपने घर से मतदान किया जा चुका है। ये सभी मत पत्र कलेक्ट्रेट स्थित कोषालय के स्ट्रांग रूम में प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रखकर स्ट्रांग रूम सील किए गए हैं। साथ ही अब तक प्राप्त 14 सर्विस वोटर से प्राप्त ईटीपीबीएस भी इन स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं।
ज्ञात हो प्रत्याशियों अथवा उनके द्वारा अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता की मौजूदगी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत स्ट्रांग रूम खोले और बंद किए जाते हैं।

Related posts

दरभंगा:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

प्रगति के क्षेत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जोड़ीदार राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

हनुमानगढ़:एडीएम ने जलदाय और डिस्कॉम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण!अनुपस्थित मिलने पर 23 कार्मिकों को नोटिस।

rktvnews

राजस्थान सरकार की केंते एक्सटेंशन खदान के लिए जन सुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

rktvnews

राष्ट्रीय एमडीएम रसोईया महासंघ नयी दिल्ली में 20-21 मार्च को अपनी जायज मांगों के समर्थन में करेगा धरना प्रदर्शन।

rktvnews

अगस्त क्रांति को यादगार बनाने महिला कॉलेज में हुआ पौधरोपण!राष्ट्र भक्तों की कुर्बानी से देश हुआ स्वतंत्र हुआ:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

Leave a Comment