RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर :उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

उप विकास आयुक्त ने जिला, प्रखण्ड व पंचायत स्तर योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निदेश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)24 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में पूर्व के निर्देशों के अतिरिक्त कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही जिला, प्रखण्ड व पंचायत स्तर पर कार्य योजना बनाकर कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रदर्शन को सुधारते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने का निदेश उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला अन्तर्गत मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत प्रखण्डवार तरीके से आए हुए आवेदनों के निष्पादन एवं लंबित पड़े आवेदनों का निराकरण करते हुए जल्द से जल्द लाभुकों को लाभान्वित करने का निदेश दिया। आगे उपायुक्त ने यथा-पोस्ट मैट्रिक व प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, अत्याचार राहत अनुदान, बिरसा आवास निर्माण, जाहेरस्थान घेराबंदी, कब्रिस्तान घेराबंदी, आदिवासी संस्कृति कला केंद्र निर्माण, एमएसडीपी, छात्रावास जीर्णाेद्धार, माँझी भवन सहित अन्य योजनाओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए कड़े शब्दों में लंबित सभी आवेदनों का निराकरण तय समय अनुसार करने का निदेश जिला व प्रखण्ड स्तर के अधिकारियों को दिया। इसके अतिरिक्त प्रखंडवार साईकिल वितरण को लेकर की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द शत प्रतिशत बच्चों के बीच साईकिल वितरण कराने का निदेश दिया। आगे बच्चों मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजना से शत प्रतिशत सुयोग्य बच्चों को लाभान्वित करने का निदेश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का प्रखंडवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी व कर्मी को निदेशित करते हुए कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों को उपरोक्त योजना के राशि का लाभ मिले तभी सही मायने में ये योजना साकार होगी। इस हेतु आप सभी चाहे वो जिला या फिर प्रखण्ड/अंचल के अधिकारी व कर्मी हो सभी एक दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करे।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, युआईडी के अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी का प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के तहत जिलेभर में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर: आरा के सदर अस्पताल में कूल्हे का कृत्रिम प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आवश्यक सेवा से जुड़े समस्त विभागों एवं एजेंसियों के साथ की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड;सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ,पटना ने संगठन के अधिकारियों और सदस्यों को पत्र जारी कर संघ के होने वाले आंदोलनों से अवगत कराया।

rktvnews

Leave a Comment