RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के संगोष्ठी कार्यक्रम मे शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)12 अगस्त।हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर कार्यक्रम किए जाएँगे। उक्त स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार आरा मे बुद्धीजीवियों का संगोष्ठी कार्यक्रम होगा।उक्त कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा होंगे। इसके अलावा जिले के जनप्रतिनिधि और जिले के सम्मानित बुद्धिजीवी कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के पहले जे पी स्मारक से नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा तक विभाजन विभिषिका के याद मे मौन जुलुस निकाला जाएगा। कार्यक्रम मे जिले भर के आम जनता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related posts

भारतीय नौसेना द्वारा 14 दिसंबर, 2023 से 23 मार्च, 2024 तक संचालित किये जा रहे समुद्री सुरक्षा अभियान (‘ऑपरेशन संकल्प’)

rktvnews

लुप्त होती हरियाणा की अनमोल विरासत रागनी कला।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय का संचालन और अधिकारों की रक्षा महत्वपूर्ण : संगठन।

rktvnews

बागपत जनपद को मिले पहले पशु कल्याण स्वयंसेवक, ज़िलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:तेलंगाना के दंपत्ति ने अनाथ को लिया गोद।

rktvnews

भोजपुर:संगीतद्वारकों के आभाव का शास्त्रीय संगीत पर प्रभाव।

rktvnews

Leave a Comment