RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सीबीएससी माघ मेला में दिखा शिक्षा, विज्ञान, कला-संस्कृति का संगम।

पीरो/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जनवरी।सीबीएससी सेंट्रल स्कूल पीरो द्वारा आयोजित दो दिवसीय माघ मेला का शनिवार को रंगारंग आगाज हुआ। तरारी के विधायक विशाल प्रशांत, नगर परिषद पीरो की सभापति किरण उपाध्याय, जदयू प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय व विद्यालय के निदेशक सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से माघ मेला का विधिवत उद्घाटन किया। यहां आयोजित माघ मेला में शिक्षा, विज्ञान, कला-संस्कृति व स्वाद का अद्भुत संगम दिखाई दिया। मेले में विद्यालय के बच्चों ने विज्ञान से जुडे अपने नवाचारों से जहां दर्शकों को अचंभित किया वहीं बाल कलाकारों ने अपने हाथों बने मनमोहक व जीवंतों चित्रों व कलाकृतियों से लोगों की जमकर वाहवाही लूटी। मेले में लगभग पचास से भी अधिक स्टालों पर लोगों को विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिला। पीरो वासियों के लिए यह पहला अवसर था जब उन्हें एक साथ कला-संस्कृति, शिल्प, विज्ञान व लजीज व्यंजनों के स्वाद का आनंद उठाने का मौका मिला। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने नवाचारी माडल प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान की उपयोगिता को सरल रूप में प्रस्तुत किया । वहीं कला व शिल्प के स्टालों पर छात्रों की रचनात्मकता की झलक देखने को मिली। माघ मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्या भी खास रही। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य, समूह नृत्य, लोकगीत, देशभक्ति गीत और संगीतमय प्रस्तुति दी गई।विद्यालय के निदेशक के अनुसार यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास को बढाने,और व्यवहारिक ज्ञान को मंच देने के उद्देश्य से किया गया है।

Related posts

सेल को दूसरी बार ग्रेट प्लेस टू वर्क का दर्जा मिला।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा फेयरवेल और स्वागत का शानदार आयोजन किया विद्यार्थियों ने!कंप्यूटर क्षेत्र में विद्यार्थियों ने क्रांति लाई है जो प्रगति का द्योतक है:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

भोजपुर:लायंस क्लब के पद ग्रहण समारोह में बबीता श्रीवास्तव अध्यक्ष, मजहर हसनैन बने सचिव,ला.मजहर हुसनैन।

rktvnews

एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा निर्देशित आकांक्षी जिला बांका द्वारा कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेंस एवं नेटवर्किंग आधारित उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जौनमाना के तालाब का किया स्थलीय निरीक्षण!ग्राम पंचायत सचिव पाए गए अनुपस्थित जिलाधिकारी ने कार्यवाही के दिए निर्देश।

rktvnews

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ज्यूरिख यात्रा के पहले दिन डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक, भारतीय प्रवासियों और संभावित निवेशकों से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment