RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतीहारी: दीक्षारम्भ कार्यक्रम की सफलता हेतु एमजीसीयूबी और जिला प्रशासन की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/मोतिहारी(बिहार)12 अगस्त।महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 13 अगस्त को आयोजित होने वाले दीक्षारम्भ कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आज महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। ज्ञातव्य हो की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के माननीय राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर होंगे।
एमजीसीयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. प्रसून दत्त सिंह ने सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं अधिकारियों को कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट जानकारी दी। उन्होंने उपस्थितजनों को अनुशासन बनाए रखने के महत्व पर बल दिया और सभी को अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी प्रकार की चूक होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालय और प्रशासन के बीच संचार में किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रथम चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस, और अग्निशमन दल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी लोग अपने निर्धारित पास साथ रहेंगे और मंच के निकट के लोगों के लिए भी पास रखनी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यक्रम की पूर्णतया पूर्वाभ्यास की जाएगी, जिससे कोई भी छोटी से छोटी चूक न हो जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछली बार का कार्यक्रम मोतिहारी के लिए गौरव का विषय बना था और इस बार का कार्यक्रम भी बेहतर होगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कार्यक्रम में संलग्न लोगों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी मेहनत, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय और मोतिहारी के लिए गर्व का विषय है।
बैठक में कार्यक्रम के संयोजक प्रो. बृजेश पाण्डेय सहित एमजीसीयूबी के अधिकारी एवं विभिन्न समितियों के समन्वयक, शिक्षकगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पदाधिकारी गण, पुलिस बल के अधिकारी एवं नौजवान एवं वॉलेंटियर्स उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:प्रधानमंत्री की जन सभा को ले एनडीए की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री की वियतनाम के राज्य अध्यक्ष एवं पार्टी महासचिव के साथ बैठक।

rktvnews

20 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया अपने मत का प्रयोग,बक्सरवासियों से मतदान की अपील।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पटना जिलाधिकारी ने नामांकन अभियान जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment