RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर : मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर एसडीओ ने किया बिलौटी का दौरा व निरीक्षण।

बिलौटी में निरीक्षण करते एवं जायजा लेते एसडीओ संजीत कुमार व अन्य पदाधिकारीगण

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर एसडीओ, बीडीओ, सीओ सहित अन्य पदाधिकारियों ने भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गाँव स्थित आरा-बक्सर मुख्य मार्ग के समीप तालाब, मध्य विद्यालय एवं अन्य स्थलों का जायजा लिया तथा निरीक्षण किया। जगदीशपुर एसडीओ संजीत कुमार ने इस संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसको लेकर तालाब के जीर्णोद्धार, चबूतरा निर्माण, अमृत सरोवर, पंचायत सरकार भवन निर्माण, ओपेन जिम, खेल मैदान, स्कूल भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, सङक मरम्मत, पीएचसी हेल्थ सेंटर सहित दस-पन्द्रह योजनाओं के क्रियान्वयन का काम युद्धस्तर पर करने का निर्देश एसडीओ संजीत कुमार ने दिया। एसडीओ संजीत कुमार ने मुआयना कर संबंधित पदाधिकारी को टास्क सौंपा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त है और विभिन्न योजनाओं को पूरा करने के लिए तत्पर है। विदित हो कि 1928 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पदयात्रा के दौरान बिलौटी आये थे और स्वतंत्रता का संदेश लोगों को दिया था। उस स्थान पर एक चबूतरा बनाया गया है जिस पर गांधी जी की प्रतिमा लगी हुई है। इसे लोग गांधी चबूतरा कहते हैं। इस अवसर पर एसडीओ संजीत कुमार, डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ शम्मा परवीन, पंचायत राज पदाधिकारी राजेश प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम : उपायुक्त ने बोड़ाम प्रखंड के लायलम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

rktvnews

भुवनेश्वर:राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम एवं रोजगार एवं उद्योग सचिवों का दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आरंभ।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल , अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

राष्ट्रीय किसान कल्याण कार्यक्रम कार्यान्वयन सोसायटी, इंडिया एआई और वाधवानी फाउंडेशन के बीच नई दिल्ली में त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

वैशाली महोत्सव–2026 की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व।

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां!

rktvnews

Leave a Comment