RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।17से 21 मार्च तक बिजली चमकने के साथ हो सकती है ओलावृष्टि।

किसान अपने फसलों  की कटाई कर  पानी और नमी से बचाव हेतु सुरक्षित स्थानों पर करे भंडारण।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,14 मार्च।भारतीय मौसम विभाग मौसम विभाग पटना के द्वारा जारी विज्ञाप्ति के अनुसार पूर्वानुमान के तहत भारत मौसम विज्ञान विभाग के संख्यात्मक मॉडल के विश्लेषण के अनुसार राज्य में 17 मार्च से 21 मार्च के दौरान अधिकांश जगहों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश(10mm से 40mm) होने की प्रबल संभावना है साथ ही इस दौरान अनेक स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।इसके लिए मौसम विभाग ने किसानों को परामर्श देते हुए कहा की चुकी अभी रबी फसल की कटाई का समय है। अतः उक्त मौसम के आलोक में किसान भाइयों को सलाह दी जाती है की यदि फसल पकी हो तो उसकी कटाई कर फसलों को पानी व नमी से बचाने के लिए उनका भंडारण सुरक्षित स्थानों पर करें साथ ही खराब मौसम के कारण पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचाए और बिजली चमकने और मेघ गर्जन होने पर पक्के मकानों की शरण ले पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।

Related posts

प्रधानमंत्री ने प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का किया शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

श्रीलंका में भी पहुंचा भारतीय कैंपा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में सीबीसी की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment