RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने पौधरोपण कर की जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रमों कि शुरुआत।

हनुमानगढ़/राजस्थान11 जुलाई। जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार ने जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रातः 07 बजे नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम से दो दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज किया। मंगलवार को सुबह जिला कलक्टर रुक्मणि रियार, भुपेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया, सीईओ अशोक असीजा, जिला वन अधिकारी विरेन्द्र सिंह जोरा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने पौधारोपण किया।
जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़-पौधे बहुत सहायक होते हैं। जहां पेड़-पौधे अधिक होंगे, वहां स्वच्छ वायु होगी, जिससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा जिला आज 29 साल का हो गया है और इसी उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे पहला कार्यक्रम पौधारोपण का किया गया है। जिला कलक्टर ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को शतरंत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 12 जुलाई को सुबह 6 से 8 बजे तक नशा मुक्ति एवं तम्बाकू निषेध साईकिल रैली निकाली जायेगी, इसके पश्चात जिला स्टेडियम में बॉलीबाल प्रतियोगिता एवं जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कार्यालय हनुमानगढ़ में इतिहास एव विकास की प्रदर्शनी लगाई जाएगी व शाम को टाउन सैन्टल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
भुपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है तथा प्रत्येक इंसान को जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाए ताकि ग्लोबल वार्मिग को कम किया जा सके व मौसम में आ रहे तीव्र परिवर्तन से बचने के लिए पौधारोपण ही एकमात्र उपाय है। इसी के माध्यम से जलवायु परिवर्तनों के दुष्प्रभावों से आने वाली पीढ़ियों को बचाया जा सकता है। उन्होने कहा कि पर्यावरण को बचाने में आज का युवा अधिक से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related posts

राष्ट्रपति ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य किया अर्पित।

rktvnews

भोजपुर:वरिष्ठ कथाकार व जनपथ के संपादक अनंत कुमार सिंह का निधन, साहित्य जगत में शोक!

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने 30वें विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा का युवा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: मुख्यमंत्री सहित नेताओ की विशाल प्रशांत के समर्थन में होगी विशाल जनसभा।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment