RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

जी-2 संभालेंगे अदाणी का साम्राज्य।

RKTV NEWS/एजेंसी (पीआर 24*7)08 अगस्त।गौतम अदाणी ने अपने रिटायरमेंट प्लान को दुनिया के सामने जरुर रखा है, लेकिन साथ ही में उन्होंने अदाणी समूह के भविष्य को सुरक्षित हाथों में होने का दावा भी किया है। ऐसा नहीं है कि यह फैसला अचानक लिया गया है, गौतम अदाणी ने अपने इस फैसले के बारे में दस साल पहले ही सोच लिया था, लेकिन वे सिर्फ सही समय आने का इंतजार कर रहे थे।
गौतम अदाणी का कहना है कि उनका परिवार हर छोटे-बड़े फैसलों में एक-साथ खड़ा रहता है और इस फैसले को लेकर पूरा अदाणी परिवार भावुक है, लेकिन खुशी इस बात की है कि इस फैसले से कोई मन-मुटाव या विवाद नहीं है। हिंडनबर्ग विवाद पर गौतम अदाणी ने अपने विचार हमेशा बेबाकी से रखे हैं और अपने रिटायरमेंट प्लान के समय भी ब्लूमबर्ग से एक खास इंटरव्यू में उन्होनें कहा था, “हिंडनबर्ग विवाद ने परिवार को एकजुट किया और सबने खूब मेहनत की, समूह और निवेशकों का विश्वास हमेशा हम पर बना रहा और आखिरकार सच की जीत हुई।”
गौतम अदाणी ने कहा, “हिंडनबर्ग विवाद के दौरान हमारे समूह के इतिहास में बिजनेस परफॉर्मेंस सबसे शानदार रही है।

उत्तराधिकारी की घोषणा करना इतना जरुरी क्यों?

सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर उत्तराधिकारी की घोषणा करना इतना जरुरी क्यों हो गया, इसके जवाब में गौतम अदाणी ने कहा, “उत्तराधिकारी की घोषणा करना बिजनेस सस्टेनेबिलिटी के लिए बहुत जरुरी होता है और यह काफी व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए। उत्तराधिकारी की घोषणा कोई समारोह नहीं है, यह एक बड़ी लंबी यात्रा है, जिसकी तैयारी मैंने एक दशक पहले ही कर ली थी। इसी के तहत मैंने समूह के बिजनेस में जनरेशन-2 (जी-2) को शामिल किया।”
गौतम अदाणी का मानना है कि यह प्रक्रिया मेरी ही निगरानी में 8 से 10 सालों में पूरी हो जाएगी। ऐसे में, मैं सभी स्टेकहोल्डर को यह सुनिश्चित करना चाहता हूँ कि फ्यूचर लीडरशिप, अदाणी समूह के सभी बिजनेस के लिए क्वालिफाइड और ट्रेंड है।
गौतम अदाणी ने यह स्पष्ट किया कि समूह कभी टूटेगा नहीं और न ही कभी इसका बँटवारा होगा और यह फैसला फ्यूचर लीडरशिप का है। जी-2 का मानना है कि हमारा मल्टीपल बिजनेस होगा, लेकिन फैमिली एक ही रहेगी। गौतम अदाणी ने कहा, उत्तराधिकारी की घोषणा सिर्फ एक बदलाव है, लेकिन यात्रा जारी रहेगी।
कौन है अदाणी समूह के जी-2?
तो आखिर कौन है ये युवा बिजनेसमैन, जिनके हाथ में होगी अदाणी समूह की कमान। आने वाले सालों में समूह के उत्तराधिकारी प्रणव, करण, सागर और जीत अदाणी होंगे। प्रणव अदाणी, गौतम अदाणी के भतीजे हैं और इस वक्त अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के डायरेक्टर और एमडी (एग्रो, ऑइल और गैस) हैं। गौतम अदाणी के बड़े बेटे करण अदाणी, समूह में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड के एमडी हैं। गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी हैं और वे अदाणी एयरपोर्ट के डायरेक्टर हैं। सागर अदाणी गौतम अदाणी के भतीजे हैं और इस वक्त वे समूह में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

Related posts

पटना:पूर्व मुख्यमंत्री स्व० सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: पटना में होने वाले सहारा भुगतान सम्मेलन के प्रचार में सड़क पर उतरे सहारा भुगतान आंदोलन के नेता।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर जिले के सभी सीटों पर एनडीए की जीत पर भाजपा भोजपुर ने जनता के प्रति प्रकट किया आभार।

rktvnews

गुरु रविदास की जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

सारण:विभाग की पहल: सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव के बाद माताओं को दिया जा रहा है जच्चा-बच्चा कीट।

rktvnews

Leave a Comment