RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार बदलाव रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले – सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी, 10 दिन बाद बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे।

PK का प्रशासन पर आरोप, बोले – निकम्मी सरकार और प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण दो लाख से अधिक लोग नहीं पहुंच सके गांधी मैदान।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)11 अप्रैल।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक “बिहार बदलाव रैली” में शामिल हुए और सरकार की कुव्यवस्था के कारण रैली में शामिल होने आए लाखों लोगों को हुई असुविधा के लिए लोगों से माफी मांगी। उन्होंने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की कुव्यवस्था के कारण पिछले 4 घंटे से पटना के आसपास लाखों लोग फंसे हुए हैं, लेकिन यह निकम्मी सरकार फंसे लोगों की मदद नहीं कर रही है। इसी प्रशासन ने मुझे रात में गांधी मैदान में स्थित गांधी मूर्ति से हटवा दिया था, क्योंकि हम BPSC अभ्यर्थियों की लड़ाई लड़ रहे थे। रैली से पहले जिलाधिकारी से लेकर मुख्य सचिव तक सभी को सूचना दे दी गई थी और सारी कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली गई थी। फिर भी प्रशासन ने लोगों को परेशान होने दिया, लेकिन उनकी मदद नहीं की।
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पूरे बिहार से आए लाखों लोगों को सरकार ने हमसे मिलने नहीं दिया। इसलिए अगले 10 दिनों में वे स्वयं बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे और हर घर, हर गांव में जाकर लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की आंधी को कोई नहीं रोक सकता।

Related posts

सारण:सभी उर्वरक विक्रेता सरकार द्वारा जारी निर्धारित दरों पर ही करें विभिन्न उर्वरकों की बिक्री- जिलाधिकारी

rktvnews

16 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

ग्वालियर:लोकसभा चुनाव 2024 में स्टार प्रचारकों को शर्तों के साथ आवंटित होंगे विश्राम गृह,जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश जारी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने डॉ. श्री शिवकुमार महास्वामीगलु को उनकी सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर तुमकुरु में श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

उज्जैन:राजस्व महाअभियान 2.0 की प्रगति की कलेक्टर नीरज सिंह ने की समीक्षा।

rktvnews

10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उत्‍सव मनाने के लिए नई दिल्ली के हथकरघा हाट में “विरासत” प्रदर्शनी शुरू हुई।

rktvnews

Leave a Comment