RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की की घोषणा होने पर भाजपा भोजपुर द्वारा मिठाई बाँटकर खुशियां मनाई गई।

आरा/ भोजपुर 24 जनवरी।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पिछड़ा,अतिपिछड़ा, गरीब,लाचारो के मसीहा स्व.कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा उन्हे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा से भारतीय जनता पार्टी मे खुशी की लहर दौड़ गई।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे स्थानीय महावीर मंदिर रमना मैदान मे पूजा कर सभी कार्यकताओ और आम लोगो के बीच मिठाईयां बाँटकर खुशी मनाई गई।एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर पिछड़ो,अतिपिछड़ों, गरीबो,लाचारो के कल्याण के लिए जीवन भर संघर्ष करते हुए न्याय दिलाने का काम किया।उन्होने ही पहली बार बिहार मे पिछड़ो,अतिपिछड़ों, महिलाओं और सामान्य वर्गो के लिए आरक्षण दिलाने का काम किया।उन्होन सभी वर्गो के साथ न्याय किया,लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टियाँ उनके नाम से राजनीति करती रही और पिछड़ो,अतिपिछड़ों, महिलाओं, गरीबो और लाचार लोगो के साथ अन्याय करती रही। वे केवल अपना उल्लू सीधा करने मे लगे रहे और कभी भी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सम्मान नही दिया।देश मे पहली बार एक गरीब का बेटा,पिछड़े वर्ग से आने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सबके साथ न्याय करते हुए सम्मान देने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री गरीबो के अधिकार के लड़ने वाले और गरीबो,लाचारो को न्याय दिलाने वाले को सम्मानित कर रहे है। वहीं बिहार की कुछ पार्टियाँ काँग्रेस के साथ सरकार मे रह कर भी कभी ऐसे व्यक्तित्व को सम्मान देने का काम नही किया। आज प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती पर देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ की घोषणा कर करोड़ो पिछड़ो,अतिपिछड़ों, महिलाओं, गरीबो और लाचार लोगो के साथ न्याय किया,जो आज हम सभी बिहारियो के लिए गर्व की बात है।इसके लिए प्रधानमंत्री जी को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आभार व्यक्त किया जाता है।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष ईं. धीरेन्द्र सिंह,वंदना राजवंशी, संतोष चंद्रवंशी, हरेराम चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,राहुल सिंह,निशांत सिंह सेंगर,पंकज प्रभाकर,विभु जैन,आशीष कुमार, दिनेश प्रसाद,सुनील कुमार, मणिशंकर,बासुदेव प्रसाद, रामजी हाकिम आदि अति पिछड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

चतरा:कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग

rktvnews

बागपत:“डर नहीं, समझ जरूरी”—शिविर ने हटाए नेत्रदान से जुड़े भ्रम।

rktvnews

चिराग पासवान लोजपा (रामविलास) के संसदीय दल के नेता मनोनित।

rktvnews

मुख्यमंत्री बघेल को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण।

rktvnews

शुभ मुखर्जी ने अपनी फिल्म ‘कहवा’ को विश्व स्तर पर मिल रही सराहना के बारे में ज़ाहिर की अपनी भावनाएँ।

rktvnews

Leave a Comment