
RKTVNEWS/बक्सर (बिहार)07 अगस्त।विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत बिहार पुलिस एवं अन्य इकाईयों में सिपाही के पद पर चयन हेतु आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु आज 07 अगस्त को जिला दण्डाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला दंडाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा एमपी उच्च विद्यालय बक्सर, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर, डीएवी पब्लिक स्कूल लालगंज इटाढ़ी रोड बक्सर एवं फाउंडेशन स्कूल मठिया इटाढ़ी रोड बक्सर का निरीक्षण किया गया।
जिला दंडाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा संबंधित विद्यालयों के परीक्षा कक्ष में चल रहे परीक्षा का जांच किया गया। परीक्षा केंद्र पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के संबंध में प्रतिनियुक्ति केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

