RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

लखनऊ: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)12 सितंबर।लखनऊ काव्य संगम में वन्दे मातरम् अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन रायबरेली साहित्य रस काव्य मंच एवं सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष के अनेकों रचनाकारों ने राष्ट्रभक्तिमय रचनाएं प्रस्तुत किया। उक्त आयोजन लखनऊ महानगर के अमौसी एयरपोर्ट के निकट हीरालाल यादव बालिका पीजी.कालेज सरोजिनी नगर में काव्य रस से सराबोर रहा।सुशील चंद्र पाण्डेय अमेठी ने -सीमा पर धांय – धांय गोलियां चलाते रहे, भारत के लाडले जवान वन्देमातरम्, प्रमुख आयोजन संरक्षक डॉ.शिवनाथ सिंह शिव रायबरेली ने – राग द्वेश को छोड़कर हम सब इक दूजे में खो जाए, वन्देमातरम् – वन्देमातरम् गूंजे पूरे जग में, ऐसा मिलजुलकर कुछ कर जाएं, स्वागताध्यक्ष इन्द्रबहादुर सिंह इन्द्रेश भदौरिया रायबरेली ने – हम सब हैं भिन्न-भिन्न पर हैं एक ही, मां भारती के सन्तान,आपस में बैर- भाव छोड़कर इसका करें हरदम ख्याल, प्रमुख संयोजक/संचालक इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने – महंगाई हैं तेज़ ना करिए दिल को छोटा, खर्च ना करिए नोट ना करिए मन को खोटा,आयोजन अध्यक्ष – डॉ. धर्मदेव यादव धर्मेश- गाजीपुर ने – धर्म को मरहम नहीं टानिक बनाओ, मुख्य अतिथि डा. वीना सिंह रागी – भिलाई ने -हम उस देश के वासी हैं, जहां दिवाली में अली, रमजान में राम बसा करते हैं, स्वागत संयोजिका ममता सिंह नोएडा ने -अपना भारत है प्यारा, लगता सबसे न्यारा, डॉ . अरविन्द श्रीवास्तव असीम दतिया,म. प्र.ने-आने लगे जो थे पहले अपने,वो आज आंख दिखाने लगे हैं अपने, डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् कुशीनगर ने – सुन्दर से जा मिले, सुंदरमय हो जाय, दिवाकर पाठक कोडरमा, हजारीबाग ने – बीरों के बलिदान को हम सब कभी मिटने नहीं देंगे, मां भारती के गोंद में आपसी भाईचारा को कभी झुकने नहीं देंगे,डॉ. शिवप्रकाश साहित्य- गाजीपुर ने- हम सब भारतवासी रखते हैं सबका ख्याल,,भवानी शंकर कुमावत भावुक – जयपुर ने-मन में रख श्रीरामको, हृदय में रखो धीर,कृपा सिंधु रघुवीर जी,हरते हैं सबकी पीर,स्वागत संरक्षक – रविन्द्र नाथ सिंह नोएडा ने -अपनी आन -बान- शान का , धर्म में बंटकर नहीं करना है अपमान, कवि सुखमंगल सिंह मंगल -अवध ने – ना मांग किसी और से उषा की रश्मियां, आप अपने आप में खुद प्रकाश कर,सकुसुम सिंह अविचल – कानपुर ने -देश कभी अमर शहीदों के श्रृण से उ-श्रृण नहीं हो पाएगा ,शानू राज सिंह बेखौफ कटनी मध्यप्रदेश ने -कट रहे हैं दिन मेरे आपके अभाव में,तनाव में, तनाव में, तनाव में, गिरीराज शर्मा ठेठ मलिहाबादी, लखनऊ ने -हे वीणा वादिनी कर दो दया,मन व्यथित मेरा चित्त विकल है , श्रीप्रकाश दूबे गोण्डा ने -सबको जो संरक्षण देता सबका करता जो सम्मान,वो अपना भारत देश महान, कृष्ण कुमार दूबे कोलकाता ने- बरस पांच सौ बाद फिरे हैं, रामकरण साहू सजल बांदा ने -रंगरेज रे- मोहे रंग दे, जीवन जिद्दी फतेहपुर ने – दिल दुखाकर पाप की दौलत कमाना छोड़ दो, दिवाकर उपाध्याय रामगढ़,सिवान ने -मादरे हिन्द में गुलशन गुले बहार रहे, शानू राज बेखौफ कटनी मध्यप्रदेश ने -चांद पर कितने गये, आज़ भी जाते हैं सभी,लखन डेहरिया कटनी मध्यप्रदेश ने -उचित अनुचित समझकर बोलते हैं,जो कहना है वो मुंह पर बोलते हैं, बाल कवि वेदान्त मिश्र-कुशीनगर ने – हम सब भारतवासी मनु- शतरूपा की संतान,देश के खातिर मर मिटेंगे, रखेंगे इसका ध्यान, डॉ.सरिता सिंह गोरखपुर ने – ज़िन्दगी को खुशी से जी लेना है, यही सफल जीवन का दस्तूर है, खालिद हुसैन लखनऊ ने – हिन्दी है हमारी राजभाषा, भारत है अपना देश, नहीं किसी किसी से बैर भाव रखता, नहीं करता किसी से क्लेश,रोशन -फतेहपुरी ने -मुझे हर सवाल का जबाब चाहिए, अमित बहराईच ने – विश्वास जगाए रहना,दिल में विश्वास जगाए रहना, वेदप्रकाश सिंह प्रकाश बाराबंकी ने – जीवन की मुस्कान हमारे संग चलती है, शिवांगी राज बहराईच ने – डर रही खुद से कहीं कुछ झाम ना हो जाएं, कुछ ही पल में हम तमाम ना हो जाएं,रईस सिद्दीकी बहराइच ने – जो भी इन्सानियत के दुश्मन हैं, उनसे हम सबको होशियार रहना है, पी.के. प्रचण्ड बहराईच ने -कभी ये ओड़ा लिखती है, कभी श्रृंगार लिखती है, जमुना सिंह यादव लखनऊ ने – नमन करूं मां हंस वाहिनी, आज मुझे तुम ऐसा वर दो, अनामिका वैश्य आईना सीतापुर ने – अब सताना नहीं, मैं हूं अबला मुझे तुम तड़पाना नहीं, डॉ.फूलचंद विश्वकर्मा ने – कम हुआ अनुराग अब तो प्रिति जैसी कुछ नहीं, डॉ.राकेश प्रतापगढ़ी ने – अपने देश के सम्मान को न हम झुकने देंगे, कोई बदनियती करेगा सिरफिरा, उसके सर को कलम हम कर देंगे, विशिष्ट अतिथि एनटीपीसी के पूर्व डीजीएम रामनरेश नरेश ने – मां भारती के गीत को गुनगुनाते रहो, सत्य पथ पर अपना कदम बढ़ाते रहो,कल्पना भदौरिया लखनऊ ने – ज़िन्दगी में खुशमय माहौल बनान चाहिए,राग द्वेश से अलग हटकर सबके सुख -दुख में मिल जाना चाहिए, शिवकुमार आकाश हलचल रायबरेली ने – वन्देमातरम्, वन्देमातरम् हम सबको मिलजुलकर गाना चाहिए,जो भी हो आपस में गिले शिकवे मिलजुलकर मिटाना चाहिए, डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय सोनभद्र ने – राग-द्वेष से इन्सानियत शरमसार हो रहा, अपनी गंगा – जमुनी भारतीय एकता अखंडता का पाठ बेकार हो रहा,अवधी कवि विनय पाण्डेय आवारा ने भी अवधी रचना से गुदगुदाया,पारसनाथ जायसवाल चिंतित बनारसी ने – अपने ही घर में जैसे गुनहगार हो गये, बाबा श्री विश्वनाथ गिरफ्तार हो गये, सहित अनेकों रचनाओं से सराबोर रहा लखनऊ काव्य संगम में वन्देमातरम् अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह जिसमें लगभग १३७ रचनाकारों ने सुबह ९ बजे से शाम ६ बजे तक राष्ट्रभक्तिमय माहौल में इक दूजे को गुदगुदाया। वन्देमातरम् सम्मान संपूर्ण भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित १५१ लोगों को मंचीय एवं आनलाईन प्रमुख आयोजन संरक्षक डॉ. शिवनाथ सिंह शिव, आयोजन अध्यक्ष डॉ. धर्मदेव यादव धर्मेश, आयोजन स्वागताध्यक्ष इन्द्रबहादुर सिंह इन्द्रेश भदौरिया, स्वागत संरक्षक द्वय श्रीराम सिंह यादव, रविन्द्र नाथ सिंह, प्रमुख अतिथि डॉ. वीना सिंह रागी, विशिष्ट अतिथि रामनरेश नरेश, ममता सिंह, डॉ. अरविन्द असीम श्रीवास्तव, डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम्, कवि सुखमंगल सिंह मंगल सहित अनेकों विशिष्ट लोगों ने भेंट किया। स्वागत संबोधन हीरालाल यादव बालिका पीजी.कॉलेज के प्रबंधक श्रीराम सिंह यादव, रविन्द्र नाथ सिंह, कवि रामानन्द सैनी, प्रमुख संयोजन/संचालन कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक धन्यवाद आभार प्रमुख आयोजन संरक्षक डॉ. शिवनाथ सिंह शिव एवं अवधी कवि इंद्रेश भदौरिया ने किया।जगदीश चंद्र वर्मा -गाजियाबाद ने – हम सब भारतवासी एक हैं, किसी से भी रखना नहीं हम सबको द्वेश है,रामाश्रय गोयल पिलखुआ ने – काव्य, गीत, ग़ज़ल गुन- गुनाना चाहिए, अमित शर्मा प्रयागराज ने मां-बाप से ज्यादा कोई अपना नहीं होता बिना आशीष के पूरा सपना नहीं होता के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related posts

भोजपुर:भाजपा नेता गुड्डू बबुआन करेंगे जन संवाद,लोगो की समस्याओं से होंगे अवगत,करेंगे समाधान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बदलते दौर का उज्जैन विश्व में छोड़ेगा अनूठी छाप: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जिला फुटबॉल संघ भोजपुर ने सत्र 23-24 के लिए 15 टीमों का किया चयन।

rktvnews

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद में दिख रही सास- बहुओं की युगलबंदी, गांव समाज के विकास हेतु हो रही मुखर।

rktvnews

नई राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी से सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी गति।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के पवित्र खरना अनुष्ठान पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment