RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में जिले के सभी प्रखण्डों में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन।

जिले के दस प्रखण्डों के विभिन्न पंचायतों में लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश।

“अबुआ आवास योजना” से गरीबों का पूरा हो रहा अपने घर का सपना।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)12 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर जिले के सभी 10 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में आज अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायतों के लाभुकों को उनके नवनिर्मित पक्के मकानों में विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव, मुखिया एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले वे कच्चे घरों में कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन करते थे, परंतु राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से अब उन्हें पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। साथ ही लाभुकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जिला प्रशासन देवघर के प्रति आभार प्रकट किया।

अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुँचे: उपायुक्त

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना सरकार की एक जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य बेघर एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को तीन कमरों वाले पक्के मकान के साथ-साथ शौचालय एवं नल से जल योजना का भी लाभ दिया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने लाभुकों को गृह प्रवेश कराया, जिसके पश्चात अबुआ आवास पाकर लाभुकों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल ने उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। आगे सबके लिए आवास संकल्प सभा का आयोजन कर आवास योजनाओं से संबंधित जानकारी देने एवं लंबित आवासों को पूर्ण करने के लिए लाभुकों को प्रेरित किया गया। इसके साथ ही आवास के लिए स्वीकृत प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

पटना:राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत ONORC के तहत राज्य के अंदर तथा बाहर किसी भी जनवितरण प्रणाली से पात्र लाभुक खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं: लेसी सिंह

rktvnews

पूर्वी चंपारण: जीविका परियोजना के तत्वावधान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन।

rktvnews

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने वैज्ञानिक क्षमता, कौशल और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बिम्सटेक देशों के लिए एक उच्च स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर: वैश्विक शिव शिष्य परिवार के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिए विश्व दुग्ध दिवस और ग्रीष्मकालीन बैठक।

rktvnews

Leave a Comment