RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:मतदान जागरुकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी।

बक्सर/ बिहार 29 फरवरी।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बक्सर जिले में मतदाता को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी आलोक में दिन बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली समाहरणालय परिसर से ज्योति चौक तक निकाला गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली के माध्यम से जिला के मतदाताओं को लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में की अधिकाधिक मतदान करने हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया।
इस मौके पर जिला पदाधिकारी के द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया एवं सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान 2024 के लिए वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था जहां मतदाता अपना सेल्फी लेकर तथा इसे शेयर करते हुए अन्य मतदाता को जागरूक कर सकते हैं।
इस रैली में एनसीसी, केंद्रीय विद्यालय एवं स्कॉट के छात्र-छात्राओं के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। बच्चों के द्वारा निर्वाचन संबंधित तखतियां एवं पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसी के साथ साथ छात्र-छात्राओं के द्वारा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न स्लोगनों के द्वारा आम नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: शाखा डाकघर सिकरौल बना उप डाकघर,चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने वर्चुअल किया उद्घाटन।

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के वितरण शिविरों का श्री गोदारा ने किया निरीक्षण,ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष ने जांची व्यवस्थाएं!मुख्यमंत्री गुरूवार को करेंगे इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का वर्चुअली शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओडिशा के भुवनेश्वर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत की।

rktvnews

कोयला क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संचयी उत्पादन में एक बिलियन टन का आंकड़ा पार किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में तमिल विरासत, संस्कृति और वास्तुकला को समर्पित 13 प्रकाशनों का विमोचन किया।

rktvnews

देवघर:श्रद्धालुओं के सुलभ और सुरक्षित हवाई दर्शन के लिए देवघर और बासुकीनाथ के बीच विशेष हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू।

rktvnews

Leave a Comment