RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:बालगृह एवं पर्यवेक्षण गृह का किया गया औचक निरीक्षण।

RKTVNEWS/दरभंगा(बिहार )01 अगस्त। उच्च न्यायालय पटना के आदेशानुसार बालगृह एवं पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी एवं जिलाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रौशन ने संयुक्त रूप से किया।
उन्होंने चाइल्ड केयर होम्स में आवासित बच्चों से बात कर रहन सहन की जानकारी लिया। साथ ही बच्चों की सुरक्षा, खान पान, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य आदि की व्यवस्था को देखा। उनके द्वारा बच्चों को पीने का पानी, शौचालय, सोने के लिए बिस्तर जैसी सुविधाओं की पड़ताल की गई।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आवासित बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं हो।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि कानून से संघर्षरत बच्चों, भूले बिसरे बच्चों आदि को जिले के बाल गृह व बाल पर्यवेक्षण गृह में रखा जाता है।
प्रत्येक महीने बच्चों से संबंधित इन जगहों का निरीक्षण कर माननीय उच्च न्यायालय को रिपोर्ट किया जाना है।
मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक नेहा कुमारी आदि मौजूद थे।

Related posts

भूटान के प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल का स्वागत किया।

rktvnews

कॉर्पोरेट बस्तर के सेप्टिक टैंक में दफ्न ‘लोकतंत्र’

rktvnews

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष ने लंदन में प्रवासी राजस्थानी संगठन को किया संबोधित।

rktvnews

कौशल मेला-सह-मेगा युवा कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला एवं निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का माननीय मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया गया शुभारंभ, करियर कॉउंसलिंग से जुड़ी कही महत्वपूर्ण बातें।

rktvnews

झारखंड:गढ़वा डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह को हटाया जाय : भाजपा

rktvnews

सिवान: ” उर्दू का कार्यान्वयन एवं विकास” के विषय पर सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment