RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नहीं रहे पूर्व पी पी.व वरिष्ठ अधिवक्ता उदय नारायण प्रसाद।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 मार्च।आरा बार के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व लोक अभियोजक (पी.पी.) , एपीपी,बार के अध्यक्ष एवं सचिव तथा कई सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा करने वाले 87 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता उदय नारायण प्रसाद का आज सुबह दस बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
ये विधि जगत के एक सम्मानित एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे। अपने लंबे और सफल विधिक जीवन में उन्होंने न्याय और सत्य के पक्ष में सदैव मजबूती से अपनी बात रखी। आरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा बार की गरिमा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व लोक अभियोजक के रूप में भी उन्होंने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष,संरक्षक श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंध समिति, भोजपुर ,रोटरी क्लब ऑफ आरा वेस्ट के अध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य, महादेवा हनुमान मंदिर के संरक्षक, भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान आरा,शाहाबाद रामायण परिषद,आदि सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे और विभिन्न संगठनों के माध्यम से समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन से विधि जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। बड़े पुत्र रंजन कुमार सिन्हा ने बक्सर गंगा घाट पर इन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर चारों पुत्र, संबंधी एवं अधिवक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे। वरीय अधिवक्ता भुवनेश्वर तिवारी, अधिवक्ता पारस नाथ सिंह,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,भीमन सिंह,आरा बार के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ,सचिव मदन मोहन ओझा, दिलीप कुमार सिन्हा, दिनेश मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद, सुरेन्द्र कुमार सिन्हा,बुलगानी जी विद्या निवास उर्फ दीपक सिंह, जयंत सिंह, जीतेन्द्र सिंह, रामधनी सिंह,आदि रहे।

Related posts

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

गढ़वा :एसआईएस लिमिटेड, बेलचंपा में अधिकारी सेवा के 64 प्रशिक्षु अधिकारियों का दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दसवें दिन भी जारी।

rktvnews

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 में युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

उड़ीसा में कामाख्या एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना और रेलवे दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी की जवाबदेही की तत्काल जाँच हो : सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर जिले के सभी सीटों पर एनडीए की जीत पर भाजपा भोजपुर ने जनता के प्रति प्रकट किया आभार।

rktvnews

Leave a Comment