RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :पूर्व सांसद स्व हरिद्वार प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि आयोजित,उनके आदर्शों को अपनाएं युवा : संतोष

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 नवंबर।धमार स्थित SD विद्याकुल कोचिंग सेंटर, द्वारा पूर्व आरा सांसद स्व हरिद्वार प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि उनके आवास परिसर में श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भूपेश सिंह , दिनेश गुप्ता पूर्व उपमुखिया, शंकर साह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में दो सौ से अधिक बच्चों की सहभागिता रही। बच्चों को श्री सिंह के जीवन वृत्त, उनके जन–सेवा कार्यों, गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समाज के उत्थान के प्रति उनके योगदान के बारे में अवगत कराया गया।
संतोष ने कहा कि वे सदैव गरीबों के “मसीहा” के रूप में याद किए जाते हैं और आज भी लोग उन्हें आदर एवं सम्मान की दृष्टि से स्मरण करते हैं। बच्चों को उनके पदचिन्हों पर चलने, समाज सेवा की प्रेरणा लेने और मानवता को सर्वोपरि मानने का संदेश दिया गया। पुण्यतिथि पर बच्चों को ‘गुड इंग्लिश’ तथा अन्य उपयोगी पुस्तकों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में रिशु कुमार, प्रिंस कुमार, पवन कुमार, गोलू कुमार, सिमरन कुमारी, माही, सोनम, आंचल, रागनी एवं अन्य बच्चों की अहम भूमिका रही।कार्यक्रम का संचालन SD विद्याकुल कोचिंग सेंटर के संचालक संतोष कुमार एवं धीरज कुमार के निर्देशन में किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय हरिद्वार प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

Related posts

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर बैठक।

rktvnews

भोजपुर:खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का प्रयास करें युवा:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया

rktvnews

“मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत गढ़वा प्रखण्ड के अचला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने लिया भाग।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 अक्टूबर 24

rktvnews

बाबा साहेब अंबेडकर की यात्रा- जीवन, इतिहास और कार्य।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:टीबी मुक्‍त अभियान को लेकर केंद्रीय टीम ने की जिला यक्ष्मा केंद्र व स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल।

rktvnews

Leave a Comment