RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:इंफोग्राफिक्स के माध्यम से सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)31 जनवरी। आज जिला समाहरणालय सभागार में सेक्टर सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को आगामी नगर पालिका निर्वाचन 2026 के लिए इंफोग्राफिक के माध्यम से एवं पीपीटी के माध्यम से चुनाव की प्रक्रियाओं उनके कार्य और दायित्व के बारे में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को कार्मिक कोषांग की वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने संबोधित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण कोषांग के वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार राय एवं विजयेंद्र सेठ ने संपूर्ण जानकारी पर गहन रूप से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में सभी को जानकारी दी और चुनाव की विशेषताओं के बारे में सभी को बताया। उप विकास आयुक्त ने सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को समन्वय स्थापित करके एवं ग्रास रूट लेवल पर सार्थक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सेक्टर ऑफिसर और सभी पुलिस ऑफिसर्स को मतपेटिका के संचालन के संदर्भ में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत कार्यालय के प्रधान लिपिक से राजेंद्र प्रसाद एवं प्रशिक्षण कोषांग के मास्टर ट्रेनर आलोक कुमार बृजेश कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।

Related posts

श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में रात 8 बजे तक 36.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो कई दशकों में सर्वाधिक है।

rktvnews

गढ़वा:जिले में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जयंती व राज्य स्थापना दिवस।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन महिला विंग ने सेवासदन हॉस्पिटल में चिकित्सा उपकरणों का किया दान:स्त्री रोगों पर आधारित सत्र का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जय मां दुर्गा इंटरप्राइजेज के लाखो की संपती जलकर हुई राख।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 जनवरी 26

rktvnews

चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, समारोह के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति!सुआ, कर्मा, ददरिया के साथ राजस्थानी, बिहू और गरबा नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन।

rktvnews

Leave a Comment