RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत द्वितिय शारीरिक दक्षता परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

RKTVNEWS/रामगढ़(झारखण्ड)01 अगस्त।रामगढ़ जिला अंतर्गत चौकीदार बहाली के तहत शेष रिक्त पदों एवं दावा आपत्ति के आधार पर 1 अगस्त 2024 को रजरप्पा मुख्य मार्ग (फोरलेन शुभारंभ) पर आयोजित द्वितीय शारीरिक दक्षता परीक्षा का गुरुवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने निरीक्षण किया।
मौके पर उपायुक्त ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत चल रहे कार्य लंबाई जांच, रेस ट्रैक आदि का जायजा लेते हुए द्वितीय शारीरिक दक्षता परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को चौकीदार बहाली के तहत निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न करने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने द्वितीय शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग ले रहे सभी अभ्यर्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार, नजारत उप समाहर्ता रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पुलिस ने नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का पराक्रम दिखाया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

शोकाकुल परिजनों से मिला लोजपा रामविलास का शिष्ट मंडल।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक।

rktvnews

वर्दमान:महाराजाधिराज उदय चंद महिला महाविद्यालय में साहित्य और राष्ट्रीय चेतना पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment