RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नई आशा द्वारा सेतु केन्द्र के बच्चों के बीच वस्त्र और पाठ्य सामग्री वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई ।स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय अनाईठ में महादलित मिशन द्वारा नई आशा के माध्यम से संचालित सेतु केंद्र के बच्चों के बीच वस्त्र एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंदन प्रभाकर कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आरा उपस्थित रहे। इन्होंने बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के साथ उनके जीवन के लक्ष्य के प्रति जागरूक बनाएं।ताकि बच्चे उसपर अमल करे। किसी अभियान को सफल बनाने में शिक्षक और अभिभावकों का दायित्व है । बच्चों को पहले सपना दिखाएं फिर सपना साकार करने के लिए हौसला अफजाई करे।उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से प्रतिदिन अपने बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील कीं। नई आशा के संरक्षक डॉ भीम सिंह भवेश ने कहा कि इस टोला के06 से 14 आयु वर्ग के करीब 55 बच्चे-बच्चियां अभी विद्यालय में नामांकित नहीं है जिन्हें विद्यालय से जोड़ने का अभियान है।वस्त्र वितरण का उद्देश्य इन्हें स्कूल फ्रेंडली बनाना है,ताकि मुसहर जाति के ये बच्चे स्कूल जाने से डरे नहीं और विद्यालय उन्हें अपना लगे,शिक्षक उनसे प्यार करे।
इसके पूर्व स्वागत करते हुए प्रधानाध्यापिका मंजू देवी ने बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी प्रोत्साहित किया। साथ ही सरकार से मिलने वाली छात्रवृति, पुस्तक, पोशाक एवं मध्याह्न भोजन की चर्चा किया। धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक अरविंद कुमार सिंह ने किया। मौके पर कुंदन सिंह, शोभा देवी, अंजली देवी, मानस कुमार, अमित कुमार बिट्टू, अमन बिहारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक आदि थे।

Related posts

जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने किया आरडी 98 से टेल आरडी 158 तक का निरीक्षण!तटबंधों पर लगातार चौकसी करने और प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : राहुल तिवारी ने किया महागठबंधन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 :द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में होगी बढ़ोतरी।

rktvnews

भोजपुर:वक्फ बिल संशोधन वापसी को ले निकला प्रतिवाद मार्च।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस मुठभेड़ की न्यायिक जांच होगी : मुख्यमंत्री 

rktvnews

Leave a Comment