RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एचआईवी एड्स जागरूकता के लिए रेड रिबन मैराथन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई। शनिवार को महाराजा कालेज ,आरा में एच.आइ.वी.एड्स के प्रति जागरूकता के लिए जिला- स्तरीय रेड रिबन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, वीकेएसयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया ।इस प्रतियोगिता में भोजपुर जिले सात महाविद्यालय और स्नातकोत्तर विभाग ने भाग लिया ।इस कार्यक्रम को पी.टी.आई.यशवंत कुमार ने संचालित किया ।प्रो. संजय कुमार ने हरा झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का प्रारम्भ किया।प्रतियोगिता में महिला वर्ग में मनीषा कुमारी, सोनी कुमारी, रिया कुमारी,सुमन कुमारी, श्रुति कुमारी।
पुरुष वर्ग में राज यादव , मल्लू चौधरी, चन्दन कुमार, रितेश तिवारी ,परमीत सिंह विजयी रहे । ये प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भोजपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे ।राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. साधना रावत के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । रेड रिबन के डा.असीम झा ने विद्यार्थियों से एच. आईवी .एड्स के प्रति जागरूकता लिए संवाद एवं स्वयंसेवकों को एच.आइ .वी. एड्स के प्रति जागरूक किया गया । डा. अंकिता मिश्रा, कार्यक्रम पदाधिकारी, स्नातकोत्तर विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालयने बताया कि कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को समाज में एच.आइ.वी. एड्स से सम्बन्धित जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया ।इस कार्यक्रम में डा. अर्चना कुमारी , डा. राधिकारमण सिंह,डा. रमरेन्द्र कुमार , डा. विभा , प्रो. वेंकटेश, प्रो. ददन सिंह उपस्थित रहे ।इस कार्यक्रम में अंजली कुमारी, आकाश कुमार, सुशील कुमार, आदि स्वयंसेवकों का सक्रिय योगदान एवं सहयोग रहा ।

Related posts

श्रीलंका नौसेना के वाइस एडमिरल प्रियांथा परेरा भारत दौरे पर।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक।

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने आरा स्टेशन का नाम राम नरेश राम और बक्सर स्टेशन का कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने की मांग की।

rktvnews

गोपालगंज:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 मतदाता सूची अद्यतन कार्य में शिथिलता और धीमी कार्य प्रगति पर डीएम ने जताई कड़ी नाराज़गी, एफआईआर के दिए निर्देश।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा आगामी कार्यक्रमो और केन्द्रीय योजनाओ के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

महाकवि सूरदास की जयंती पर विशेष।

rktvnews

Leave a Comment